वर्ल्ड सिनेमा

Academy Awards से विशाल भारद्वाज समेत इन भारतीयों को आया खास बुलावा, मिली बड़ी जिम्मेदारी

Academy Awards: अकादमी अवॉर्ड्स ने इस साल भी दुनियाभर के कलाकारों, एक्टर्स और फिल्ममेकर्स इनवाइट भेजा है। इस लिस्ट में फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज का नाम भी शामिल है।

Image

विशाल भारद्वाज को ऑस्कर से आया बुलावा (pic credit-instagram)

Academy Awards: फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) ने एक से एक फिल्में बनाई है। इस लिस्ट में ओमकारा, हैदर, कामिनी, सात खून माफ, पान सिंह तोमर, इश्किया, तालाश और खूफिया जैसी फिल्मों के नाम शामिल है। इस बीच विशाल भारद्वाज को लेकर एक खबर सामने आई है। अकादमी अवॉर्ड्स (Academy Awards) ने इस साल भी दुनियाभर के कलाकारों, एक्टर्स और फिल्ममेकर्स को चुना है। इस बार लिस्ट में विशाल भारद्वाज समेत इन भारतीयों के नाम शामिल हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-शाहरुख खान के साथ होगी विशाल भारद्वाज की नेक्स्ट फिल्म, बोले 'इस बार चीजें फाइनल...')

vishal

अकादमी अवॉर्ड्स ने भेजा इनवाइट (pic credit-instagram)

अकादमी अवॉर्ड्स ने भेजा इनवाइट

अकादमी ने 500 से ज्यादा फिल्मी हस्तियों को इनवाइट भेजा है। टेयाना टेलर, जोश ओ'कॉनर, जेना ओर्टेगा, जैकब एलोर्डी और सिमू लियू जैसे दिग्गज कलाकार शामिल है। इसके अलावा फिल्ममेकर जोश सफ्दी, बेनी सफ्दी और निर्देशक जैक क्रेगर को भी आमंत्रित किया गया है। भारत से इस साल विशाल भारद्वाज को सबसे बड़ा सम्मान मिला है। उन्हें संगीतकारों की कैटेगरी में सदस्यता के लिए बुलाया गया है। उनके साथ फिल्म एडिटर दीपा भाटिया और ए. श्रीकर प्रसाद को भी आमंत्रण मिला है। बता दें कि ए. श्रीकर प्रसाद ऑस्कर विजेता फिल्म 'आरआरआर' के एडिटर के रूप में दुनियाभर में मशहूर है। उन्होंने 'तलवार', 'शेरशाह', 'साथिया' और 'स्काई फोर्स' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। वहीं दीपा भाटिया 'तारे जमीन पर', 'काई पो चे', 'रॉक ऑन' और 'केदारनाथ' जैसी फिल्मों की एडिटिंग कर चुकी हैं।

कब होगा आयोजन

बताते चलें कि कॉस्ट्यूम डिजाइनर एका लखानी को भी अकादमी ने इनवाइट किया है। उन्होंने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के अलावा 'पोन्नियिन सेल्वन', 'डंकी', 'क्वीन' और 'संजू' जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा कास्टिंग डायरेक्टर दिलीप शंकर और डिज्नी एनिमेटर अवनीत कौर को भी सदस्यता का न्योता मिला है। जानकारी के लिए बता दें कि 99वें अकादमी अवॉर्ड्स का आयोजन 14 मार्च 2027 को किया जाएगा। इस समारोह की मेजबानी कॉनन ओ'ब्रायन लगातार तीसरी बार करते नजर आएंगे।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article