Shah Rukh Khan-Vishal Bhardwaj collaboration: शाहरुख खान बॉलीवुड के उन हस्तियों में से एक हैं, जिनके साथ इंडस्ट्री में मौजूद हर डायरेक्टर और एक्टर काम करने का सपना देखता है। 'पठान' से कमबैक करने के बाद शाहरुख खान बैक टू बैक सुपरहिट मूवीज दे रहे हैं। शाहरुख खान को लेकर खबरें बड़ी तेजी से फैल रही हैं कि वो मशहूर निर्माता-निर्देशक विशाल भारद्वाज के साथ उनकी फिल्म में नजर आ सकते हैं। खास बात यह है कि विशाल भारद्वाज ने अभी तक शाहरुख खान के साथ कोई मूवी नहीं की। उन्होंने हाल ही में बातचीत के दौरान शाहरुख खान संग काम करने की इच्छा भी जताई है।
शाहरुख संग मूवी बनाएंगे विशाल भारद्वाज
एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए विशाल भारद्वाज ने कहा, 'मुझे लगता है कि शाहरुख खान संग फिल्म होनी चाहिए। मैं शाहरुख खान संग कई कहानियों को लेकर चर्चा कर चुका हूं। वह हमेशा मेरे मैसेज का जवाब देते हैं और वह एक बहुत ही प्यारे इंसान हैं। वह हमारे देश के सबसे आकर्षक व्यक्तित्व वाले इंसान हैं।'
विशाल भारद्वाज ने आगे कहा कि सभी उन्हें प्यार करते हैं। वो एक अच्छे इंसान हैं। निर्देशक ने आगे कहा, 'मैंने 'ओ रोमियो' के समय भी शाहरुख खान को एक स्टोरी सुनाई थी। हालांकि वो हमेशा बोलते हैं कि एक मूवी तो होनी ही चाहिए। अब मुझे भी लगता है कि फिल्म होनी चाहिए। इंशाअल्लाह इस बार कोई चमत्कार हो जाए।' (इसे भी पढ़ें: दीपिका-आलिया की छुट्टी कर देंगी त्रिप्ती डिमरी की ये 5 फिल्में, बन जाएंगी बॉलीवुड की नंबर 1 हीरोइन)
वर्कफ्रंट की बात करें तो विशाल भारद्वाज ने हालिया रिलीज हुई फिल्म 'ओ रोमियो' का निर्देशन किया। इस मूवी में शाहिद कपूर और त्रिप्ती डिमरी की जोड़ी ऑनस्क्रीन नजर आ रही है। शाहिद-त्रिप्ती के अलावा दिशा पटानी, विक्रांत मैसी, फरीदा जलाल, हुसैन दलाल, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया और अविनाश तिवारी भी अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान को आने वाले दिनों में फिल्म 'किंग' में देखा जाएगा, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।
