Victoria Jones Death News: हॉलीवुड के जाने--माने स्टार और ऑस्कर विनर एक्टर टॉमी ली जोन्स (Tommy Lee Jones) से जुड़ी एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। टॉमी ली जोन्स की बेटी विक्टोरिया जोन्स (Victoria Jones) का निधन हो गया है। विक्टोरिया जोन्स का न्यू ईयर डे यानी 1 जनवरी को 34 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद हॉलीवुड इंडस्ट्री में शॉक की लहर दौड़ गई है। तो चलिए जानते है पूरा मामला क्या है, विक्टोरिया जोन्स का निधन कैसे हुआ।
कमरे में मिला शव
टॉमी ली जोन्स की बेटी विक्टोरिया जोन्स अब इस दुनिया में नहीं रही। 1 जनवरी 2026 को मौत उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्टोरिया को सैन फ्रांसिस्को के फेयरमोंट होटल में मृत पाया गया। यह घटना 1 जनवरी की सुबह हुई। सबसे पहले टीएमजेड ने यह खबर दी, जिसमें पुलिस सूत्रों का हवाला दिया गया। सैन फ्रांसिस्को फायर डिपार्टमेंट ने पीपल मैगजीन को बताया कि सुबह करीब 3 बजे होटल में मेडिकल इमरजेंसी की कॉल आई थी। मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति को मृत घोषित किया गया। सैन फ्रांसिस्को पुलिस ने भी इसकी पुष्टि की। एनबीसी बे एरिया ने पुलिस सूत्र के हवाले से बताया कि मृत महिला विक्टोरिया जोन्स ही हैं। अभी मौत की वजह पता नहीं चली है। विक्टोरिया जोन्स हॉलीवुड स्टार टॉमी ली जोन्स और उनकी पूर्व पत्नी किम्बरली क्लफली की बेटी थीं।
एक्टिंग का दुनिया में मचाया था धमाल
विक्टोरिया ने अपने पापा के नक्शेकदम पर चलते हुए एक्टिंग में कदम रखा। उन्होंने 2002 की फिल्म ‘मेन इन ब्लैक II’ से डेब्यू किया। उसके बाद 2003 के टीवी शो ‘वन ट्री हिल’ और 2005 की फिल्म ‘द थ्री ब्यूरियल्स ऑफ मेल्कियाडेस एस्ट्राडा’ में नजर आईं। विक्टोरिया जोन्स अपने पापा की तरह हॉलीवुड की बड़ी स्टार थी। विक्टोरिया जोन्स के निधन की खबर ने फैंस को तोड़कर रख दिया है।
