वर्ल्ड सिनेमा

रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सलमान खान ने मचाया धमाल, इदरीस एल्बा संग दिए पोज

Salman Khan Pics: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच सलमान खान ने रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में धमाल मचा दिया। उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रही है। आइए नजर डालते है फोटो पर...

Image

pic credit- Red Sea Film Foundation instagram

Salman Khan Pics: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला शो बिग बॉस 19 सफल साबित हुआ। लोगों ने इस शो को खूब प्यार दिया। वहीं सलमान खान को लेकर ये खबर सामने आई थी कि उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की। वो अपनी पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा चाहते हैं। इस बीच सलमान खान ने रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में धमाल मचा दिया। उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रही है। आइए नजर डालते है इस तस्वीर पर...

सलमान खान ने रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मचाया धमाल

रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में एक बार फिर सलमान खान सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। इस बड़े ग्लोबल इवेंट में दुनिया भर के मशहूर एक्टर्स और डायरेक्टर्स आए थे, लेकिन सलमान की एंट्री होते ही सबकी नजरें उन पर टिक गईं। सबसे खास पल वो था जब सलमान ने हॉलीवुड स्टार इदरीस एल्बा को रेड सी ऑनरी अवॉर्ड दिया। दोनों ने एक-दूसरे को गर्मजोशी से गले लगाया, हंसते-बातें करते हुए फोटो खिंचवाई। फेस्टिवल ने लिखा, 'इदरीस एल्बा को सलमान खान के हाथों अवॉर्ड बधाई हो!' जॉनी डेप समेत कई बड़े सितारों के साथ सलमान की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। हर साल की तरह इस बार भी सलमान ने भारतीय सिनेमा का झंडा ऊंचा किया है।

5वें रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट को मिला सम्मान

5वें रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट को सम्मान मिला है। उन्हें गोल्डन ग्लोब्स होराइजन अवॉर्ड दिया गया और साथ ही उनकी फिल्मों को सेलिब्रेट किया गया। गोल्डन ग्लोब्स की प्रेसिडेंट हेलेन होहने ने आलिया भट्ट को अवॉर्ड देने के बाद कहा, 'आलिया भट्ट को ये अवॉर्ड देना हमारे लिए गर्व की बात है। वो इंटरनेशनल सिनेमा में कमाल कर रही हैं और मिडिल ईस्ट को फिल्मों का नया हब बना रही हैं।' ये अवॉर्ड उन क्रिएटिव लोगों को मिलता है जो तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इस बारे में आलिया भट्ट ने कहा, ' गोल्डन ग्लोब्स से सम्मान मिलना बहुत बड़ी बात है। मैं उन नई जेनरेशन की लड़कियों और कलाकारों की तरफ से बोल रही हूं जो दुनिया भर में बदलाव ला रही हैं। आज जब ग्लोबल स्टोरीज एक साथ आ रही हैं, ये अवॉर्ड और भी खास लगता है। मैं आगे भी ऐसी औरतों की कहानियां बताती रहूंगी।'

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article