सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सिंकदर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे है, लेकिन फिल्म 'सिंकदर' से पहले सलमान खान हॉलीवुड की फिल्म में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हुआ है, जिसमें भाईजान ऑटो-ड्राइवर के रोल में नजर आ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों सऊदी अरब में चल रही है।
रिपोर्ट के अनुसार इस थ्रिलर फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त एक साथ कैमियो करने वाले हैं। वायरल वीडियो से पता चल रहा है कि भाई जान एक ऑटो-ड्राइवर का रोल करने वाले हैं। हाल ही में सेट से सलमान का एक नया वीडियो लीक हो गया है, जिसके बाद फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह डबल हो गया है। लीक हुए वीडियो में सलमान खान ने ऑटो-ड्राइवर के जैसी खाकी वर्दी पहन रखी है। साथ ही बगल में एक ऑटो-रिक्शा खड़ा हुआ नजर आ रहा है।
चौथी फिल्म में साथ नजर आएंगे संजय-सलमान
रिपोर्टों के अनुसार, सऊदी अरब में इस फिल्म की शूटिंग चार दिनों तक चली। ये शूटिंग 17 फरवरी को शुरू हुई थी और 20 फरवरी को खत्म हो गई। सलमान और संजय दत्त इस फिल्म के साथ चौथी बार साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले वे साजन , चल मेरे भाई और ये है जलवा जैसी बॉलीवुड हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं , जबकि एपी ढिल्लों के म्यूजिक वीडियो ट्रैक ओल्ड मनी में भी वे साथ काम कर चुके हैं ।
किस फिल्म के लिए शूट कर रहे भाईजान
भाईजान का ये लुक जिस फिल्म के सेट से लीक हुआ है उसे ‘द सेवन डॉग्स’ का बताया जा रहा है। सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में सलमान खान पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ नजर आने वाले हैं। एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित यह फिल्म ईद पर रिलीज होगी। वहीं संजय दत्त हाउसफुल 5 , बागी 4 और सन ऑफ सरदार के अनटाइटल्ड सीक्वल को लेकर बिजी चल रहे हैं।
