Rihanna Beverly Hills home hit by gunfire: हॉलीवुड की फेमस पॉप स्टार सिंगर रिहाना को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिससे उनके फैंस के होश उड़ गए हैं। रिहाना के बेवर्ली हिल्स स्थित घर पर गोलीबारी की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उस वक्त सिंगर बेवर्ली हिल्स स्थित अपने घर में मौजूद थीं जब ये गोलीबारी हुई। इस खबर से रिहाना के फैंस काफी टेंशन में आ गए हैं। आइए इस रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।
रिहाना के घर हुई फायरिंग
पॉप स्टार रिहाना रविवार दोपहर लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर पर थीं, जब एक महिला ने उनके घर पर AR-15 स्टाइल राइफल से गोलीबारी की। हालांकि, इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ। एनबीसी न्यूज के अनुसार, पुलिस ने बताया कि कई गोलियां या उनके टुकड़े घर की दीवारों पर लगे। एक महिला को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। अभी तक पुलिस ने उसका नाम जारी नहीं किया है। एलएपीडी (LAPD) के कैप्टन माइक ब्लैंड ने बयान में कहा कि संदिग्ध के बारे में ज्यादा जानकारी सोमवार को सार्वजनिक की जाएगी। गोलीबारी की सूचना दोपहर करीब 1:15 बजे आई। यह घटना रिहाना और रैपर एएसएपी रॉकी के उस घर पर हुई, जो बेवर्ली हिल्स के ठीक बाहर स्थित है।
जांच अभी जारी है
पुलिस ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उस समय एएसएपी रॉकी और उनके बच्चे घर पर थे या नहीं। रिपोर्ट्स की मानें तो महिला कार से घर के पास आई और AR-15 स्टाइल राइफल से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने अभी तक हमले के मकसद के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। रिहाना का घर बेवर्ली क्रेस्ट नाम के एक शानदार इलाके में है, जो लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन से लगभग 20 मील दूर स्थित है। पुलिस ने कहा कि गोलीबारी की जांच अभी जारी है।
