Priyanka Chopra and nick Jones at Farhan Akhtar house: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अपनी मुंबई यात्रा का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। 18 मार्च, सोमवार को दोनों एक इंटिमेट डिनर के लिए मुंबई में फरहान अख्तर के घर पहुंचे हैं। दोनों फरहान अख्तर के घर के बाहर देखे जा सकते हैं, वहीं उनके आसपास पैपराजी और फैंस की भारी भीड़ भी नजर आ रही है। जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डिनर में प्रियंका और निक के साथ प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी भी शामिल हुए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनम इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ भारत आई हुई हैं।
इस बीच बीती रात डिनर के लिए एक्ट्रेस अपने पति के साथ एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर के घर जाती नजर आ रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि कहीं दोनों के बीच जी ले जरा को लेकर तो कुछ फिक्स नहीं हुआ है।
फरहान अख्तर के घर पहुंचे निक-प्रियंका
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा फिल्म मेकर फरहान अख्तर के घर डिनर के लिए पहुंचे हैं। प्रियंका और फरहान काफी अच्छे दोस्त हैं और दोनों एक साथ कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।
इस बीच डायरेक्टर के तौर पर कुछ समय पहले उन्होंने प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ जी ले जरा फिल्म अनाउंस की थी। हालांकि अभी तक फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो पा रही है।
