वर्ल्ड सिनेमा

Rihanna को जानते भी नहीं थे Orry, सोशल मीडिया आइकॉन ने फोटोज और VIDEO को बताया प्री-प्लान्ड

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 18, 2024, 05:15 PM IST

Orry on Meeting Rihanna in Anant-Radhika Pre-Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग सेरेमनी ने सोशल मीडिया पर कंटेंट की सुनामी ही ला दी थी। इस बीच Orry और हॉलीवुड पॉप सिंगर रिहाना की फोटोज भी काफी सुर्खियों में रही थीं, अब औरी ने खुलासा किया है कि वह रिहाना के बारे में कुछ भी नहीं जानते थे।

Image

Orry said he did not know anything about Rihanna

Orry reveals he didn't know about Rihanna: अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री वेडिंग सेरेमनी ने सोशल मीडिया पर कंटेंट की सुनामी ही ला दी थी। इस बीच Orry और हॉलीवुड पॉप सिंगर रिहाना (Rihanna) की फोटोज भी काफी सुर्खियों में रही थीं, अब औरी ने खुलासा किया है कि वह रिहाना के बारे में कुछ भी नहीं जानते थे। औरी का ये बयान सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है और यह सुनकर यूजर्स को भी काफी हैरानी हो रही है। औरी उर्फ ओरहान अवत्रामणि ने इंस्टाग्राम पर अपनी और रिहाना की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि उनके झुमके को अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट के ईवेंट के दौरान जामनगर में प्यार मिला है।

Orry ने Rihanna संग मुलाकात को बताया मार्केटिंग

अब, इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में, ओरी ने खुलासा किया है कि वह पहले रिहाना के बारे में नहीं जानते थे और अंबानी पार्टी में उनके बीच का पूरा लेन-देन उनकी 'मार्केटिंग चाल' का हिस्सा था। औरी के इस खुलासे ने अब कई लोगों को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर जब औरी ने पहले रिहाना संग तस्वीरें शेयर की थी तो यह इंटरनेट पर काफी वायरल हो गई थीं।

'मुझे नहीं पता था कि वह कौन थीं?'

औरी ने कहा, 'मैं रिहाना से प्यार करता हूं। बहुत समय तक मुझे नहीं पता था कि वह कौन थी। मैंने उनका इंस्टाग्राम नाम, जो 'बडगलरिरी' है, को 'बदलगिरी' पढ़ा। इसलिए, मैं इंस्टाग्राम पर 'बादलगिरी' को फॉलो कर रहा हूं और मुझे वह बहुत पसंद है।' उन्होंने आगे अपने वायरल एक्सचेंज के बारे में बात की और कहा, 'मेरी मार्केटिंग ट्रिक, जिसका मुझे जल्दी खुलासा नहीं करना चाहिए, वह है 'ओओओ' या 'ओओआई' - ऑर्री की चीजें/इंट्रस्ट की चीजें। मैं एक दिन एक छोटा सा म्यूजिअम बनाऊंगा। मेरा स्टाइल हमेशा चर्चा का विषय बना रहेगा।

मुझे पता था कि रिहाना आ रही है। मुझे पता था कि रिहाना देख रही होगी, उसने कहा, 'कृपया मुझे बाली चाहिए।' मैंने कहा, 'बेशक!' और मैंने अपने दोस्त से कहा, 'अपना फोन निकालो। यही वह क्षण है जिसके लिए मैंने यह बाली पहनी थी।' फोन निकाला। उसे बाली दे दी. सात मिनट बाद, उसने बालियां खो दीं और दूसरी बालियां लेने के लिए वापस आई'

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article