वर्ल्ड सिनेमा

प्रियंका चोपड़ा ने भाभी नीलम उपाध्याय को दी जन्मदिन की बधाई, छोटी सी मालती ने ऐसे किया मामी को विश

Priyanka Chopra Wish for Bhabhi Neelam Upadhahy: प्रियंका चोपड़ा की अपनी भाभी के साथ खास बान्डिंग है। इस बात का सबूत देने की जरूरत नहीं है। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी भाभी के लिए खूबसूरत पोस्ट किया है। प्रियंका और नीलम के इस बॉन्ड पर एक नजर डालते हैं।

Image

Image Source: Instagram

Priyanka Chopra Wish for Bhabhi Neelam Upadhahy: ग्लोबल स्टार एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) बेशक से विदेश में रहती हों, लेकिन अपने देश के संस्कार कभी नहीं भूलती। आज भी प्रियंका चोपड़ा वही पारिवारिक लड़की है। प्रियंका चोपड़ा जोन्स अपने परिवार से बेहद प्यार करती है और उसे सबके सामने दिखाती भी है। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में इंडिया आई थी, तब उन्होंने सभी स्टार्स से और परिवार वालों से मुलाकात की थी। अभिनेत्री ने हाल ही में अपनी भाभी को जन्मदिन पर विश किया है। प्रियंका चोपड़ा की भाभी नीलम उपाध्याय का आज जन्मदिन है और देसी गर्ल ने बेहद प्यारी-प्यारी फोटोज के साथ उन्हें बधाई दी है। एक फोटो में तो प्रियंका की बेटी मालती भी नीलम के साथ नजर आ रही है।

प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) ने भाभी नीलम उपाध्याय( Neelam Upadhahay) को जन्मदिन की बधाई दी है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भाभी और भाई के साथ फोटो पोस्ट की है। प्रियंका ने अपने भाई-भाभी के रिसेप्शन की फोटो शेयर की और लिखा ,"हमारे घर की एंजल को जन्मदिन की बधाई"। दूसरी फोटो में नीलम-प्रियंका और निक जोन्स साथ नजर आ रहे हैं। वहीं सबसे प्यारी फोटो है नीलम और प्रियंका की लाडली बेटी मालती मैरी की, जिसमें मालती अपनी मामी के साथ किचन सेट से खेल रही है। यह फोटो फैंस को सबसे प्यारी लग रही है। बात करें नीलम और सिद्धार्थ चोपड़ा की, तो हाल ही में कपल की शादी हुई है। इस शादी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोन्स आए थे। हाल ही में जब प्रियंका इवेंट अटेंड करने इंडिया आई तो नीलम और प्रियंका की बान्डिंग देखने को मिली थी।

Priyanka Chopra-Maltie Maire

Priyanka Chopra-Maltie Maire

प्रियंका चोपड़ा एक वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वह इंडियन फिल्मों में लौटने का प्लान कर रहीं हैं। कुछ समय पहले प्रियंका चोपड़ा ने खुद बताया था कि अब वह बॉलीवुड में काम करने के लिए तैयार है। दूसरी तरफ यह खबरें आग की तरह फैल रही है कि प्रियंका चोपड़ा एस.एस राजामौली और महेश बाबू की फिल्म में नजर आने वाली है। इसी सिलसिले में वह हैदराबाद जाती रहती है। खैर फैंस को उनकी इस फिल्म के एलान का बेसब्री से इंतजार है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article