वर्ल्ड सिनेमा

पाकिस्तानी हसीना सजल अली ने विराट कोहली को बुलाया 'बिगेस्ट हीरो', अनुष्का शर्मा से जुड़े हैं तार

Sajal Ali praised Virat Kohli: पाकिस्तानी अदाकारा सजल अली (Sajal Ali) ने अपने ताजा सोशल मीडिया पोस्ट में विराट कोहली (Virat Kohli) की जमकर तारीफ की है और कहा है कि वो जिस तरह से अनुष्का शर्मा का सम्मान करते हैं और हर वक्त उनके साथ जुड़े रहते हैं, वो सराहनीय बात है। सजल अली से पहले भी कई लोग विराट की इस अच्छी आदत की तारीफ कर चुके हैं।

Image

Virat Kohli ANushka Sharma

Sajal Ali praised Virat Kohli: पाकिस्तानी सिनेमा की बात की जाए तो अदाकारा सजल अली मोस्ट लव्ड हीरोइन्स में से एक हैं, जिनके करोड़ों दीवाने हैं। पाकिस्तान के साथ-साथ भारत में भी सजल अली के लाखों चाहनेवाले हैं, जो उनकी एक्टिंग पसंद करते हैं। एक्टिंग के साथ-साथ सजल अली सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों के साथ जुड़ी रहती हैं। सजल अली के ताजा सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा है क्योंकि उन्होंने उसमें भारती क्रिकेटर विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। सजल अली ने कहा है कि विराट जिस तरह से अपनी सगाई की अंगूठी गले में पहनते हैं, वो काबिल-ए-तारीफ है।

विराट कोहली ने साल 2017 में अदाकारा अनुष्का शर्मा के साथ शादी की थी। शादी के बाद से ही विराट कोहली बदलते जा रहे हैं और एकदम फैमिलीमैन बन गए हैं। एक वक्त था जब विराट कोहली को लोग कैसोनोवा के तौर पर देखते थे लेकिन अब वो पत्नी अनुष्का से पूछे बिना कुछ भी नहीं करते हैं। कई दफा विराट कोहली क्रिकेट फील्ड पर भी अनुष्का के प्रति प्यार जाहिर कर चुके हैं और बुरे वक्त में सपोर्ट करने के लिए उनका शुक्रिया अदा कर चुके हैं। विराट कोहली को कई मैचों के दौरान अनुष्का के लिए फ्लाइंग किस देते या फिर सगाई की अंगूठी चूमते देखा गया है। पाकिस्तानी अदाकारा सजल अली विराट की इसी अदा की फैन हैं।

सजल अली ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, 'विराट कभी भी अपनी सगाई की अंगूठी को फ्लॉन्ट करना नहीं भूलते हैं। भगवान जानते हैं कि ये कितनी बड़ी बात है कि हमारी जनरेशन का सबसे बड़ा हीरो कभी भी अनुष्का को थैंक यू बोलना नहीं भूलते हैं। विराट कोहली सिर्फ फील्ड पर ही नहीं बल्कि फील्ड के बाहर भी हीरो हैं।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article