वर्ल्ड सिनेमा

Ranbir Kapoor-Sai Pallavi की Ramayan के लिए Oscar विजेता Hans Zimmer and AR Rahman ने मिलाया हाथ! अब होगी और भी ग्रैंड

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 5, 2024, 12:54 PM IST

Ranbir Kapoor and Sai Pallavi Starrer Ramayan: नितेश तिवारी ने 2 अप्रैल 2023 को आखिरकार भारतीय सिनेमा की सबसे अवेटेड फिल्मों में से एक रामायण की शूटिंग शुरू कर दी, इस बीच अब खबर सामने आ रही है कि यह फिल्म और भी ग्रैंड होने वाली है, इस अपडेट पर नजर डालते हैं।

Image

Hans Zimmer and AR Rahman join hand for Nitesh Tiwari's Ramayan

Ranbir Kapoor and Sai Pallavi Starrer Ramayan: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) ने 2 अप्रैल 2023 को आखिरकार भारतीय सिनेमा की सबसे अवेटेड फिल्मों में से एक रामायण (Ramayan) की शूटिंग शुरू कर दी, इस बीच अब खबर सामने आ रही है कि यह फिल्म और भी ग्रैंड होने वाली है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आने वाले हैं। वहीं साई पल्लवी माता सीता के रूप में, सनी देओल हनुमान के रूप में और यश रावण के रूप में हैं। इस बीच अरुण गोवित राजा दशरथ और लारा दत्ता रानी केकई का किरदार निभाने वाली हैं।

टीम 17 अप्रैल, 2024 को राम नवमी के अवसर पर फिल्म की आधिकारिक घोषणा करने की तैयारी कर रही है। इस बीच अब फिल्म और भी ग्रैंड होने वाली है, क्योंकि हॉलीवुड के ऑस्कर विनर कम्पोजर हंस जिमर (Hans Zimmer) और ए.आर रहमान ने फिल्म रामायण के लिए मेकर्स से हाथ मिला लिया है। आइए इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

रामायण बनने वाली है सुपरहिट!

हंस जिमर, एआर रहमान के साथ भारत में अपने पहले काम के लिए तैयार हैं। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी को रामायण में ऑस्कर विजेता हंस जिमर और एआर रहमान एक साथ मिलकर काम करने वाले हैं। हंस जिमर रामायण के साथ भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी हमेशा इस भारतीय महाकाव्य को वर्ल्ड लेवल पर ले जाना चाहते थे और वे इसके लिए हर संभव कोशिश में लगे हुए हैं।

बता दें कि हाल ही में रामायण के सेट से अरुण गोविल और लारा दत्ता की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article