Is Aryan Khan dating Brazilian Star Larissa Bonesi: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बड़े बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं। बॉलीवुड में उनकी ऑफिशियल एंट्री से पहले भी वह अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी आर्यन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इसी वजह से वह जहां कहीं भी नजर आते हैं तो अपने आप इंटरनेट पर हलचल मचाती हैं। अब, कुछ समय पहले, एक वीडियो क्लिप इंटरनेट पर सामने आई है जो ब्राजीलियाई अभिनेत्री लारिसा बोन्सी के साथ उनके कथित रोमांस की ओर इशारा कर रही है।
सोशल मीडिया पर लारिसा बोन्सी और आर्यन खान के कथित रिलेशनशिप को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि दोनों अब काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बीच अभी तक दोनों की तरफ से कोई खबर सामने नहीं आई है।
क्या सच में लॉरेसा को डेट कर रहे हैं आर्यन खान?
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। हालाँकि, वह अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा पर्सनल ही रखते हैं। फिर भी सोशल मीडिया के जमाने में अपनी निजी जिंदगी के बारे में छिपाना सेलिब्रिटीज के लिए किसी टास्क से कम नहीं है। अब, एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में किंग खान के बेटे आर्यन खान को लारिसा के साथ दिखाया गया है क्योंकि वे एक साथ एक कॉन्सर्ट में हिस्सा ले रहे हैं।
