वर्ल्ड सिनेमा

Oscar 2025: 'कॉन्क्लेव' के बाद 'जेम्स बॉन्ड' डायरेक्ट करने की फिराक में हैं एडवर्ड बर्जर? रेड कार्पेट पर बताया सच

Oscar 2025 Edward Berger Epic Answer On Question Of Directing Conclave: मशहूर डायरेक्टर एडवर्ड बर्जर द्वारा डायरेक्ट की गई मूवी 'कॉन्क्लेव' ने ऑस्कर 2025 में बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड हासिल किया है। अवॉर्ड शो के बीच ही एडवर्ड बर्जर से सवाल किया गया कि क्या वह 'जेम्स बॉन्ड' डायरेक्ट करेंगे, जिसपर उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।

Image

'कॉन्क्लेव' के बाद 'जेम्स बॉन्ड' डायरेक्ट करेंगे एडवर्ड बर्जर

Edward Berger Epic Reply On Question Of Directing James Bond Next: फिल्मी दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार ऑस्कर 2025 का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजिलिस में हुआ, जिसमें कई दिग्गज कलाकारों और फिल्मों को सम्मानित किया गया। ऑस्कर 2025 (Oscar 2025) में 'कॉन्क्लेव' मूवी ने भी बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीन प्ले का खिताब हासिल किया। 97 अकादमी पुरस्कार के अलावा 'कॉन्क्लेव' ने गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड, बाफ्ता अवॉर्ड्स और यूएससी स्क्रिप्टर अवॉर्ड्स में भी अपनी जगह बनाई। 'कॉन्क्लेव' को मशहूर डायरेक्टर और राइटर एडवर्ड बर्जर (Edward Berger) ने डायरेक्ट किया था। वह खुद भी ऑस्कर 2025 का हिस्सा बने, जहां उनसे रेड कार्पेट पर कई सवाल-जवाब भी किये गए।

ऑस्कर 2025 (Oscar 2025) के दौरान एडवर्ड बर्जर (Edward Berger) से 'जेम्स बॉन्ड' डायरेक्ट करने के सिलसिले में सवाल किया गया। वैराइटी ने एडवर्ड बर्जर से पूछा कि क्या वह 'जेम्स बॉन्ड' को डायरेक्ट करना पसंद करेंगे। इस बात का जवाब देते हुए एडवर्ड बर्जर ने कहा, "ये सवाल केवल कल्पनाओं से जुड़ा है। किसी ने भी इस बारे में मुझसे नहीं पूछा।" एडवर्ड बर्जर ने जवाब के दौरान बारबरा ब्रोकोली का जिक्र भी किया और कहा, "वो अब इस फ्रेंचाइज का हिस्सा नहीं रहीं।" एडवर्ड बर्जर ने बारबरा ब्रोकोली को 'प्रोजेक्ट का दिल' भी बताया।

एडवर्ड बर्जर (Edward Berger) से सवाल किया गया कि क्या उन्होंने कभी भी 'जेम्स बॉन्ड' डायरेक्ट करने के बारे में सोचा था? इसपर डायरेक्टर ने जवाब दिया, "ये चीज 100 प्रतिशत सिर्फ बारबरा ब्रोकोली के साथ थी। लेकिन अब ये अलग बात है और मुझे नहीं मालूम कि भविष्य कैसा दिखने वाला है। मैं इस बारे में सोचूंगा अगर किसी ने मुझसे कहा तो, लेकिन अगर बारबरा ब्रोकोली इसमें नहीं हैं तो बात बहुत अलग हो जाती है।" एडवर्ड बर्जर ने बताया कि 'जेम्स बॉन्ड' के लिए उनकी कभी भी बारबरा ब्रोकोली से भी बात नहीं हुई है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article