वर्ल्ड सिनेमा

Oscars 2025: 'द ब्रूटलिस्ट' के लिए Adrien Brody को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

Oscar Awards 2025: लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में 97वें ऑस्कर अवॉर्ड के आयोजन के दौरान हॉलीवुड एक्टर एड्रियन ब्रॉडी (Adrien Brody) को उनकी फिल्म 'द ब्रूटलिस्ट' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। एड्रियन ब्रॉडी को अवॉर्ड मिलते ही उनके फैन्स सोशल मीडिया पर लगातार बधाई दे रहे हैं।

Image

Adrien Brody

Oscar Awards 2025: लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में 97वें ऑस्कर अवॉर्ड्स को बड़े ही जोरों शोरों से होस्ट किया जा रहा है। एड्रियन ब्रॉडी (Adrien Brody) के फैन्स को जानकार खुश होगी कि उन्हें फिल्म 'द ब्रूटलिस्ट' (The Brutalist) के लिए बेस्ट एक्टर की ट्रॉफी मिली। इस जानकारी के मिलते ही इंटरनेट पर एड्रियन ब्रॉडी के फैन्स उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। एड्रियन ब्रॉडी की 'द ब्रूटलिस्ट' के अवॉर्ड सिलियन मर्फी ने दिया था। डैनियल ब्लमबर्ग को 'द ब्रूटलिस्ट' के लिए बेस्ट ओरिजिनल स्कोर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

'द ब्रूटलिस्ट' के लिए बेस्ट एक्टर बने एड्रियन ब्रॉडी

एड्रियन ब्रॉडी की फिल्म 'द ब्रूटलिस्ट' (The Brutalist) के बहुत बड़ा कम्पटीशन था। इसके बाद भी इस मूवी के लिए एड्रियन ब्रॉडी को बेस्ट एक्टर की केटेगरी के अवॉर्ड दिया गया। इस मूवी में उन्होंने लास्जलो टोथ की भूमिका निभाई थी। फिल्म में एड्रियन ब्रॉडी ने अपनी धांसू अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया था। अभिनेता फिल्म क्रिटिक्स को भी आश्चर्यचकित कर दिया था। अवॉर्ड लेते हुए एड्रियन ब्रॉडी ने कहा, 'एक्टिंग एक बहुत ही नाजुक प्रोफेशन है। यह बहुत ग्लैमरस दिखता है और कुछ क्षणों में यह...'

एड्रियन ब्रॉडी ने आगे कहा, 'इस तरह अवॉर्ड जीतना मेरे लिए एक मंजिल है और फिल्म में मेरे करैक्टर को काफी अलग तरह से दिखाया गया है। यह मेरे लिए कोई उंचाई नहीं है बल्कि फिर से शुरुआत करने का बड़ा मौके है। यह अवसर मेरे लिए बेहद खास हैं ताकि मैं लाइफ के आने वाले 20 सालों में यह साबित कर सकूं कि मैं सार्थक, महत्वपूर्ण और प्रासंगिक भूमिकाओं के एकदम फिट हूं।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article