वर्ल्ड सिनेमा

पत्नी Priyanka Chopra और बेटी मालती से मिलने मुंबई पहुंचें निक जोनस, परिवार संग होली पार्टी में होंगे शामिल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 18, 2024, 01:00 PM IST

Nick Jonas Spotted At Mumbai Airport: निक जोनस हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। निक एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में नजर आए। हॉलीवुड सिंगर ने पैपराजी को जमकर पोज दिया। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस निक के वायरल वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Image

Nick Jonas (credit Pic: Instagram)

Nick Jonas Spotted At Mumbai Airport: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी बेटी मालती मैरी (Maltie Marie) के साथ भारत में हैं। एक्ट्रेस अपने तय कार्यक्रम में शामिल हो रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। प्रियंका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस हाल ही में अंबानी की होली पार्टी में नजर आई थीं। पत्नी प्रियंका और बेटी संग समय बिताने के लिए हॉलीवुड सिंगर निक जोनस भी मुंबई पहुंच गए हैं। निक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। निक एयरपोर्ट पर व्हाइट कलर के शर्ट और पैंट में नजर आए।

निक ने पपैराजी को जमकर पोज दिया। निक के वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। फैंस का कहना हैं कि जीजू आ गए।

मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए निक जोनस

रिपोर्ट के अनुसार, निक होली पार्टी के लिए भारत आए हैं। निक इससे पहले जनवरी 2024 में अपने भाईयों के साथ Lollapalooza इवेंट के लिए आए थे। जोनस बदर्स ने इस इवेंट में शानदार परफॉर्मेंस दिया था। निक इस साल में दूसरी बार भारत आए हैं। वहीं, प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी के साथ इस हफ्ते की शुरुआत में मुंबई पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने ईशा अंबानी औप बुलगारी के सीईओ जीन क्रिस्टोफ बाबिन की रोमन होली पार्टी में हिस्सा लिया था। पार्टी से पहले प्रियंका ने मुंबई के जियो वर्ल्ड प्लाज में बुलगारी स्टोर के लॉन्चिंग में शामिल हुई थी।

प्रियंका और निक की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। प्रियंका ने अपने पुराने इंटरव्यू में बताया है कि निक को भारतीय त्योहार कितने पसंद है। वो और निक घर पर सभी त्योहारों को सेलिब्रेट करते हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article