बॉक्स ऑफिस

Shaitaan Box Office Collection: अजय देवगन की 'शैतान' ने पार किया 100 करोड़ का आकंड़ा, 10वें दिन फिल्म ने की बंपर कमाई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 18, 2024, 01:04 PM IST

Shaitaan Box Office Collection Day 10: अजय देवगन (Ajay Devgn) और आर माधवन (R. Madhvan) की फिल्म 'शैतान' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म के सभी शोज हाउसफुल जा रहे हैं। फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आइए जानते हैं फिल्म ने 10वें दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया?

Image

Shaitaan Box Office Collection (credit pic: Instagram)

Shaitaan Box Office Collection Day 10: अजय देवगन (Ajay Devgn) और आर माधवन (R. Madhvan) की फिल्म 'शैतान' को सिनेमाघरों में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। फिल्म में अजय, आर माधवन के साथ ज्योतिका और जाह्नवी बोड़ीवाला ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो गए है। इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही हैं। दर्शकों को ये हॉरर थ्रिलर फिल्म काफी पंसद आ रही हैं। आइए बिना दे किए जानते हैं फिल्म ने 10 दिनों में कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

शैतान गुजराती फिल्म वश का हिंदी रीमेक है। वश साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को ज्यादातर लोगों ने देखा नहीं था। शैतान ने 10 वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.75 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने 10वें दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

10वें दिन 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई शैतान

फिल्म ने कुल मिलाकर 1023.05 करोड़ की कमाई की। 10 वें दिन सिनेमाघरों में 36.03 % ऑक्यूपेंसी रेट देखने को मिली। सिनेमाघरों के सभी शो हाउसफुल जा रहे हैं। शैतान ने पहले दिन 14. 75 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने पहले हफ्ते में 75.5 करोड़ का बिजनेस किया था। शैतान के आगे कोई भी फिल्म टिक नहीं पा रही हैं। 15 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा और अदा शर्मा की द नक्सल स्टोरी रिलीज हुई थी। ये दोनों फिल्में शैतान के आगे टिक नहीं पाई। दोनों फिल्में कमाई के मामले में शैतान के काफी पीछे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा ने तीन दिनों में 17 करोड़ की कमाई की है। वहीं, अदा शर्मा की बस्तर का बुरा हाल है। अदा की फिल्म ने महज 2 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की कमाई देखकर मेकर्स को तगड़ा झटका लगा है। मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म केरल स्टोरी की तरह अच्छा बिजनेस करेगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article