वर्ल्ड सिनेमा

Netflix ने Dev Patel की Monkey Man को रिलीज करने से किया इनकार, नहीं दोहराना चाहते 'Tandav' जैसी गलती!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 16, 2024, 12:07 PM IST

Netflix Opted out form Dev Patel's Tandav: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने हॉलीवुड एक्टर देव पटेल की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म मंकी मैन (Monkey Man) को अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने से इनकार कर दिया है, ओटीटी प्लेटफॉर्म ने आखिरी मूमेंट पर ये फैसला किया है, जिसकी एक बड़ी वजह हमारे पास है।

Image

Why Netflix Opted Out Of Dev Patel’s Monkey Man?

Netflix Opted out form Dev Patel's Tandav: नेटफ्लिक्स इस समय खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर देव पटेल की फिल्म मंकी मैन भी पहले नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज होने वाली थी। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने हॉलीवुड एक्टर देव पटेल की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म मंकी मैन (Monkey Man) को अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने से इनकार कर दिया है, उन्होंने आखिरी मूमेंट पर ये फैसला किया है, जिसकी एक बड़ी वजह हमारे पास है। इस समय नेटफ्लिक्स किसी भी तरह से सरकार से पंगा नहीं लेना चाहता है, वह ऐसा कुछ नहीं करना चाहते जिससे उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर आवाजें उठने लगें, जो कि पहले भी कई ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ गलती हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि देव पटेल के निर्देशन में बनी फिल्म मंनी मैन में ऐसी कई चीजें दिखाई गई हैं जो सीधे तौर पर सरकार को चुनौती देने वाली हैं, यही वजह है कि उन्होंने अब फिल्म को रिलीज करने से इनकार कर दिया है। आइए इस खबर पर नजर डालते हैं।

अब नेटफ्लिक्स पर नहीं रिलीज होगी मंकी मैन

मंकी मैन फिल्म को दुनियाभर में रिलीज कर दिया गया है, फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। हालांकि अब इंडिया में फिल्म की रिलीज पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। नेटफ्लिक्स के एक सॉर्स ने बताया, 'फिल्म में ऐसे कई सींस हैं, जो सीधां तौर पर भारत की पॉलिटिकल सिस्टम को टारगेट कर रहे हैं ऐसे कई हॉर्गिंग और स्लोगन का फिल्म में इस्तेमान किया गया है, अब नेटफ्लिक्स अमेजन प्राइस जैसी गलती नहीं दोहराना चाहता जो उन्होंने तांडव की रिलीज के साथ किया था।'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article