वर्ल्ड सिनेमा

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: प्रियंका चोपड़ा ने किया कपिल शर्मा की फिल्म को सपोर्ट, लिखा- 'ये तो देखना बनता है'

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 12, 2025, 06:42 AM IST

Priyanka Chopra on Kis Kisko Pyaar Karoon 2: बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 (Kis Kisko Pyaar Karoon 2) को लेकर पहला रिएक्शन दिया है। तो चलिए जानते...

Image

Image Source: IMDb

Priyanka Chopra on Kis Kisko Pyaar Karoon 2: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग के दमपर नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई है। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया हैंडल से अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट देती रहती हैं। कभी वो अपनी बेटी मालती मैरी (Malti Marie) के साथ मस्ती करती है, तो कभी पति निक जोनस (Nick Jonas) संग रोमांटिक अंदाज में नजर आती हैं। इन सब के बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक नई पोस्ट शेयर की है, जिसमें वो कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 (Kis Kisko Pyaar Karoon 2) को लेकर रिएक्शन देती नजर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म को लेकर कही ये बात

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह प्रियंका चोपड़ा की कोई फिल्म नहीं बल्कि एक इंस्टाग्राम पोस्ट है, जो खूब वायरल हो रही है। प्रियंका चोपड़ा ने अभी हाल में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से स्टोरी शेयर की है, जिसमें वो कपिल शर्मा की आज यानी 12 को रिलीज हुई फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 का सपोर्ट करती हुई नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 के ट्रेलर को शेयर करते हुए लिखा कि ' ये तो देखना बनता है। ऑल द बेस्ट कपिल शर्मा एंड टीम।' प्रियंका चोपड़ा की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं प्रियंका चोपड़ा की ये वायरल पोस्ट।

इस फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा इस पोस्ट के अलावा अपनी अपकमिंग फिल्म वाराणसी (Varanasi) को लेकर चर्चा हैं। डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) के निर्देशन में बन रही फिल्म वाराणसी में प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी (Mandakini) का रोल निभा रही हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) और महेश बाबू (Mahesh Babu) भी लीड रोल में हैं। प्रियंका चोपड़ा की पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article