वर्ल्ड सिनेमा

Jake Gyllenhaal की फिल्म 'Road House' पर मंडराए संकट के बादल, मेकर्स ने अमेजन प्राइम के खिलाफ लिया एक्शन

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 28, 2024, 12:46 PM IST

Jake Gyllenhaal starrer 'Road House' in legal trouble: लांस हिल ने कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाते हुए 'रोड हाउस' रीमेक को रोकने के लिए कॉलफोर्निया की अदालत में अमेज़ॅन पर मुकदमा दायर कर दिया है। फिल्म में हॉलीवुड स्टार जेक गिलेनहाल नजर आने वाली हैं। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग से पहले साउथ बाय साउथवेस्ट फेस्टिवल में रिलीज होने वाली है।

Image

A legal fight over the upcoming Road House remake

Jake Gyllenhaal starrer 'Road House' in legal trouble: लांस हिल ने कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाते हुए 'रोड हाउस' रीमेक को रोकने के लिए कॉलफोर्निया की अदालत में अमेज़ॅन पर मुकदमा दायर कर दिया है। फिल्म में हॉलीवुड स्टार जेक गिलेनहाल नजर आने वाली हैं। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग से पहले साउथ बाय साउथवेस्ट फेस्टिवल में रिलीज होने वाली है। हालांकि फिल्म की रिलीज से पहले काफी हंगामा शुरू हो गया है, जिसके बाद ऐसा लग रहा है कि शायद मूवी देखने के लिए दर्शकों का इंतजार भी बढ़ सकता है। जेक गिलेनहाल एक जाने माने एक्टर हैं, जिनकी बीती कई फिल्म बड़ी हिट साबित हुई हैं।

हालांकि अब उनकी अपकमिंग फिल्म 'रोड हाउस' को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी शुरू हो गई है। कैलिफोर्निया संघीय अदालत में मंगलवार को दायर एक मुकदमे में आर. लांस हिल ने एमजीएम स्टूडियोज और उसकी पैरेंट कंपनी, अमेज़ॅन पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया है। आइए इस पूरी अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

शिकायत के अनुसार, अमेज़ॅन ने रीमेक को पूरा करने के लिए खुद ही एक डेडलाइन तय की थी। इस समय सीमा को पूरा करने के लिए, जिसे फिल्म के एक्टर्स एक जबरदस्ती मान रहे थे। मुकदमे में दावा किया गया है कि अमेज़ॅन ने एसएजी-एएफटीआरए और डायरेक्टर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका के सामूहिक कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन करते हुए फिल्म के अभिनेताओं की आवाज़ को दोहराने के लिए जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article