Rob Reiner and wife Michele found dead in LA home: हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सबको हिलाकर रख दिया है। हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रॉब रेनर और उनकी पत्नी मिशेल सिंगर की मौत हो गई है। रविवार दोपहर को लॉस एंजिल्स के ब्रेंटवुड स्थित उनके घर पर दोनों को मृत अवस्था में पाया गया। रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस ने इसे मर्डर बताया है। फिलहाल LA पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...
रॉब रेनर और उनकी पत्नी मिशेल सिंगर राइनर की हुई मौत
हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रॉब रेनर और उनकी पत्नी मिशेल सिंगर की लॉस एंजिल्स के ब्रेंटवुड स्थित घर में मौत हो गई। रविवार रात TMZ ने इसकी पुष्टि की। पहले खबर आई थी कि पुलिस को घर में दो लाशें मिली हैं। अब TMZ ने कन्फर्म किया कि वो रॉब और मिशेल ही हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों के शरीर पर चाकू के निशान थे। लॉस एंजिल्स पुलिस की रॉबरी-हॉमिसाइड डिवीजन जांच कर रही है, लेकिन अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बता दें कि रॉब रेनर और उनकी पत्नी मिशेल सिंगर की मौत से फैंस को जोर का झटका लग गया है। उनकी मौत की खबर से हॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।
रॉब रेनर ने इन फिल्मों में किया था काम
बताते चलें कि रॉब रेनर ने कई फिल्मों में अपने अभिनय का भी जलवा बिखेरा है। इस लिस्ट में फिल्म 'स्लीपलेस इन सीएटल', बुलेट्स ओवर ब्रॉडवे और द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट जैसी फिल्मों के नाम शामिल है। लेकिन डायरेक्टर के तौर पर वो सबसे ज्यादा मशहूर हुए। उनकी पहली डायरेक्टोरियल फिल्म दिस इज स्पाइनल टैप थी। फिर व्हेन हैरी मेट सैली, द प्रिंसेस ब्राइड, स्टैंड बाय मी, मिजरी और अ फ्यू गुड मेन जैसी सुपरहिट फिल्में दीं। मालूम हो कि अ फ्यू गुड मेन के लिए उन्हें ऑस्कर नॉमिनेशन भी मिला था। रॉब की मुलाकात मिशेल से व्हेन हैरी मेट सैली के सेट पर हुई थी। दोनों ने 1989 में शादी की और तीन बच्चे हैं। कई सालों से वो ब्रेंटवुड में ही रह रहे थे। अब दोनों की मौत पर हॉलीवुड के सितारे और फैंस दुख जता रहे हैं।
