वर्ल्ड सिनेमा

Justin Bieber 30th Birthday: पत्नी Hailey Bieber ने जन्मदिन पर किया स्पेशल विश, शेयर की रोमांटिक फोटो

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 5, 2024, 01:23 PM IST

Justin Bieber 30th Birthday: कैनिडियन पॉप सिंगर जस्टिन बीबर (Justin Bieber) 30 साल के हो गए हैं। 1 मार्च 2024 को सिंगर के जन्मदिन के मौके पर उन्हें दुनियाभर से बधाई मिली हैं। इस बीच अब सिंगर की पत्नी हैली रोड बीबर ने भी जस्टिन बीबर को जन्मदिन पर बधाई दी है।

Image

Hailey Rod Bieber wishes Husband Justin Bieber on birthday

Justin Bieber 30th Birthday: कैनिडियन पॉप सिंगर जस्टिन बीबर (Justin Bieber) 30 साल के हो गए हैं। 1 मार्च 2024 को सिंगर के जन्मदिन के मौके पर उन्हें दुनियाभर से बधाई मिली हैं। इस बीच अब सिंगर की पत्नी हैली रोड बीबर ने भी जस्टिन बीबर को जन्मदिन पर बधाई दी है। हैली जस्टिन बीबर की पत्नी होने के साथ ही एक काफी फेमस मॉडल भी हैं। हैली ने सोशल मीडिया पर जस्टिन बीबर संग रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इन फोटोज में दोनों को साथ देख फैंस भी काफी प्यार बरसा रहे हैं। इन फोटोज के साथ ही हैली ने अपने हसबैंड के लिए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। जिसे पढ़कर हर कोई दोनों की जोड़ी की तरीफ कर रहा है।

सिंगर की फैन फॉलोइंग दुनिया भर में है। इसके साथ ही इंडिया में भी उन्हें काफी पसंद किया जाता है। आइए अब हैली और जस्टिन के पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।

जस्टिन बीबर के जन्मदिन शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

जस्टिन बीबर और हैली रोड बीबर की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। हैली ने जस्टिन के जन्मदिन पर कैप्शन लिखते हुए कहा, '30!!!!!!!????!!!??????!!! 😭 इतना जल्दी। आप जो हैं उसकी खूबसूरती का वर्णन कभी भी शब्द नहीं कर सकते। आपको जन्मदिन मुबारक हो... मेरे जीवन का प्यार, जीवन भर के लिए।' दोनों की ये फोटोज फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article