इमरान हाशनी (Emraan Hashmi) इन दिनों अपनी वेबसीरीज शोटाइम (Showtime) को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर की वेब सीरीज नेपोटिज्म के मुद्दे पर आधारित है। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में नेपोटिज्म के विवाद पर बात की। नेपोटिज्म का मुद्दा कुछ सालों पहले कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने उठाया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने कई सेलेब्स को टारगेट किया था। अब कंगना के नेपोटिज्म के दांवे पर इमरान हाशमी ने चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने अपने बयान में कहा कि मैं कंगना के बयान सुनकर हैरान रह गया था।
इमरान ने कसा कंगना पर तंज
एक्टर ने कहा, मैं कंगना को बतौर आर्टिस्ट पसंद करता हूं। उनका इंडस्ट्री के साथ अच्छा अनुभव नहीं रहा हो। मैंने उनके साथ गैंग्सटर मूवी में काम किया था। फिल्म में उनका मुझसे महत्वपूर्ण रोल था। उन्हें इस फिल्म से अच्छा एक्सपोजर मिला। मुझे नहीं लगता है नेपोटिज्म की वजह से लोगों को इंडस्ट्री में काम मिलता है। हालांकि कंगना का अपना ओपनियन हो सकता है। लेकिन पूरी इंडस्ट्री को बुरा कहना गलत है। इंडस्ट्री में सभी लगो ड्रग एडिक्ट नहीं है। कंगना और इमरान ने गैंगस्टर के अलावा 'राज: द मिस्ट्री कंटिन्यू', उंगली और 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' में साथ काम किया था।
2017 में करण जौहर के शो पर कंगना ने नेपोटिज्म के मुद्दे पर बात की थी। एक्ट्रेस करण जौहर पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। वहीं, सीरीज 'शोटाइम' की बात करें तो इमरान के साथ मौनी रॉय, नसीरुद्दीन शाह, महिमा मकवाना, राजीव खंडेलवाल और श्रिया सरन मुख्य भूमिका में हैं।
