वर्ल्ड सिनेमा

Golden Globes 2026 Winner List: बेस्ट सीरीज बनी 'द पिट', 'हैमनेट' को मिले इतने अवॉर्ड्स

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 12, 2026, 01:36 PM IST

Golden Globes 2026 Winner List: 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की विनर लिस्ट का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। अब वो इंतजार खत्म हो गया है। 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की विनर लिस्ट सामने आ गई है। तो चलिए जानते हैं इस बार किसी फिल्म, सीरीज, एक्टर और एक्ट्रेस ने बाजी मारी है।

Image

Image Source: IMDb

Golden Globes 2026 Winner List: बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड के अवॉर्ड शो भी चर्चा में रहते हैं। कल यानी 11 जनवरी 2026 को बेवर्ली हिल्स में 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ। इस अवॉर्ड शो का काफी लंबे समय के इंतजार किया जा रहा था। कुछ दिनों पहले इस अवॉर्ड शो की नॉमिनेशन लिस्ट सामने आई थी, अब इन सब के बाद 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की विनर लिस्ट रिलीज कर दी गई है। इसमें कई फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है। इसके अलावा बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का नाम भी शामिल है। तो चलिए बिना देर देखते हैं 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की विनर लिस्ट।

83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की विनर लिस्ट

फिल्म कैटेगरी (मोशन पिक्चर)

बेस्ट मोशन पिक्चर – ड्रामा

हैमनेट (Hamnet)

बेस्ट मोशन पिक्चर – म्यूजिकल या कॉमेडी

वन बैटल आफ्टर अनदर (One Battle After Another)

बेस्ट मोशन पिक्चर – एनिमेटेड

के-पॉप डेमन हंटर्स (KPop Demon Hunters)

सिनेमैटिक एंड बॉक्स ऑफिस अचीवमेंट

सिनर्स (Sinners)

बेस्ट मोशन पिक्चर – नॉन-इंग्लिश लैंग्वेज

द सीक्रेट एजेंट (The Secret Agent) — ब्राजील

बेस्ट फीमेल एक्टर इन मोशन पिक्चर – ड्रामा

जेसी बकले (Jessie Buckley) - हैमनेट

बेस्ट मेल एक्टर इन मोशन पिक्चर – ड्रामा

वैगनर मौरा (Wagner Moura) - द सीक्रेट एजेंट

बेस्ट फीमेल एक्टर इन मोशन पिक्चर – म्यूजिकल या कॉमेडी

रोज बर्न (Rose Byrne) - इफ आई हैड लेग्स आई’ड किक यू

बेस्ट मेल एक्टर इन मोशन पिक्चर – म्यूजिकल या कॉमेडी

टिमोथी चालमेट (Timothée Chalamet) - मार्टी सुप्रीम

बेस्ट फीमेल सपोर्टिंग एक्टर इन मोशन पिक्चर

टेयाना टेलर (Teyana Taylor) - वन बैटल आफ्टर अनदर

बेस्ट मेल सपोर्टिंग एक्टर इन मोशन पिक्चर

स्टेलन स्कार्सगार्ड (Stellan Skarsgård) - सेंटिमेंटल वैल्यू

बेस्ट डायरेक्टर – मोशन पिक्चर

पॉल थॉमस एंडरसन (Paul Thomas Anderson) - वन बैटल आफ्टर अनदर

बेस्ट स्क्रीनप्ले – मोशन पिक्चर

पॉल थॉमस एंडरसन (Paul Thomas Anderson) - वन बैटल आफ्टर अनदर

बेस्ट ओरिजिनल स्कोर

लुडविग गोरानसन (Ludwig Göransson) - सिनर्स

बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग

गोल्डन — के-पॉप डेमन हंटर्स

टीवी कैटेगरी (टेलीविजन)

बेस्ट टीवी सीरीज – ड्रामा

द पिट (The Pitt)

बेस्ट टीवी सीरीज – म्यूजिकल या कॉमेडी

द स्टूडियो (The Studio)

बेस्ट लिमिटेड सीरीज, एंथोलॉजी या टीवी मूवी

एडोलेसेंस (Adolescence)

बेस्ट फीमेल एक्टर इन टीवी सीरीज – ड्रामा

रिया सीहॉर्न (Rhea Seehorn) - प्लूरिबस

बेस्ट मेल एक्टर इन टीवी सीरीज – ड्रामा

नोआ वायले (Noah Wyle) - द पिट

बेस्ट फीमेल एक्टर इन टीवी सीरीज – म्यूजिकल या कॉमेडी

जीन स्मार्ट (Jean Smart) - हैक्स

बेस्ट मेल एक्टर इन टीवी सीरीज – म्यूजिकल या कॉमेडी

सेथ रोगन (Seth Rogen) - द स्टूडियो

बेस्ट फीमेल एक्टर इन लिमिटेड सीरीज/टीवी मूवी

मिशेल विलियम्स (Michelle Williams) - डाइंग फॉर सेक्स

बेस्ट मेल एक्टर इन लिमिटेड सीरीज/टीवी मूवी

स्टीफन ग्राहम (Stephen Graham) - एडोलेसेंस

बेस्ट फीमेल सपोर्टिंग एक्टर (टीवी)

एरिन डोहर्टी (Erin Doherty) - एडोलेसेंस

बेस्ट मेल सपोर्टिंग एक्टर (टीवी)

ओवन कूपर (Owen Cooper) - एडोलेसेंस

बेस्ट स्टैंड-अप कॉमेडी ऑन टीवी

रिकी जर्वेस (Ricky Gervais) - रिकी जर्वेस: मॉर्टेलिटी

बेस्ट पॉडकास्ट

गुड हैंग विद एमी पोहलर (Good Hang With Amy Poehler

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article