वर्ल्ड सिनेमा

Ed Sheeran ने बताया Shah Rukh Khan के घर डिनर का एक्सपीरियंस, कहा- 'मैं फ्लाइट में उनकी ही फिल्में..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 6, 2024, 12:51 PM IST

Ed Sheeran on Dinner Experience with Shah Rukh Khan: हॉलीवुड सिंगर ईडी शिरीन (Ed Sheeran) बीते समय इंडिया में अपने कॉन्सर्ट के लिए आए थे। इस बीच उन्होंने कई बॉलीवुड स्टार्स से मुलाकात की है। इस बीच अब ईडी शिरीन ने शाहरुख खान के घर जाने का एक्सपीरियंस शेयर किया है।

Image

ED Sheeran has Watched Shah Rukh khan's Movies

Ed Sheeran on Dinner Experience with Shah Rukh Khan: हॉलीवुड सिंगर ईडी शिरीन (Ed Sheeran) बीते समय इंडिया में अपने कॉन्सर्ट के लिए आए थे। इस बीच उन्होंने कई बॉलीवुड स्टार्स से मुलाकात की है। इस बीच अब ईडी शिरीन ने शाहरुख खान के घर जाने का एक्सपीरियंस शेयर किया है। शाहरुख खान से लेकर फराह खान और अभिषेक बच्चन तक ईडी शरीन कई बॉलीवुड स्टार्स से मिले थे और उनके साथ समय बिताया था। इस बीच ईडी शरीन और शाहरुख खान के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे और फैंस ने पसंद भी किए थे। शाहरुख खान ने ईडी शरीन को अपने घर मन्नत में डिनर के लिए इनवाइट किया था। इस बीच ईडी शरीन ने शाहरुख खान संग बिताए गए अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया है। सिंगर ने बताया जब वह फ्लाइट्स में ट्रैवल करते हैं तो वह शाहरुख खान की फिल्में ही देखती हैं। आइए उनके बयान पर एक नजर डालते हैं।

ईडी शिरीन ने शाहरुख खान पर किया बड़ा खुलासा

वीडियो में, ईडी शीरन को मुंबई के एक रेस्तरां में तन्मय भट्ट और शुबमन गिल के साथ भारतीय डिश को टेस्ट करते हुए नजर आए हैं। उन्होंने कहा, 'मैं आज रात डिनर के लिए शाहरुख खान से मिलने जा रहा हूं।' यह सुनकर तन्मय की आंखें आश्चर्य से फैल गईं और उन्होंने पूछा कि क्या आज शाहरुख खान के दोस्त हैं।

इसके बाद एड ने बताया कि वह पहले भी एक बार शाहरुख से मुलाकात कर चुके हैं और उन्होंने स्वीकार किया है कि उन्होंने उनकी काफी फिल्में देखी हैं। उन्होंने कहा, 'जब मैं बहुत यात्रा कर रहा होता हूं, तो फ्लाइट में हमेशा एक बॉलीवुड सेक्शन होता है। तो हां, मैंने काफी कुछ देखा है।' तन्मय ने कहा, 'शाहरुख खान G.O.A.T हैं।'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article