Dhurandhar 2 Gulf Country Ban: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म धुरंधर 2 अभी हाल ही में यानी 19 मार्च तो बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज होने के बाद बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया है। फिल्म धुरंधर 2 ने इंडिया के साथ-साथ विदेश में भी जकमर कमाई की है। लेकिन कुछ देश ऐसे भी है जहां फिल्म को बैन कर दिया गया है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि फिल्म धुरंधर 2 को गल्फ कंट्रीज में भी नहीं दिखाया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं इसकी वजह क्या है।
गल्फ कंट्रीज में बैन हुई 'धुरंधर 2'?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि फिल्म का गल्फ कंट्रीज में बैन होने की खबर है। पैन-इंडिया और ग्लोबल रिलीज के बावजूद, धुरंधर 2 को GCC के छह देशों में थिएटर में दिखाने की मंजूरी नहीं मिली है। इन देशों में UAE, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, ओमान और बहरीन शामिल हैं। हालांकि, इसका कारण ईरान-इजराइल युद्ध नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय सेंसरशिप अथॉरिटी ने फिल्म को इसलिए ब्लॉक कर दिया है क्योंकि उनको लगता है कि फिल्म में ‘एंटी-पाकिस्तान’ थीम्स हैं। फिल्म की कहानी एक भारतीय इंटेलिजेंस ऑपरेटिव की है, जो कराची के क्राइम नेटवर्क की दुनिया में घूमता है और ये पूरी तरह जासूसी और बदले की कहानी पर आधारित है। फिल्म असली घटनाओं से प्रेरित है और राजनीतिक रूप से संवेदनशील माहौल में सेट है। फिल्म का बेसिक कॉन्टेक्स्ट ही क्षेत्रीय सेंसरों के लिए चिंता की वजह बन गया है, क्योंकि वे ऐसे कंटेंट के बारे में बहुत सतर्क रहते हैं जो सामाजिक सौहार्द बिगाड़ सकता है।
पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने गल्फ कंट्रीज में बैन होने के बाद भी बड़े बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म धुरंधर 2 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। फिल्म धुरंधर को गल्फ कंट्रीज में बैन करने पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
