वर्ल्ड सिनेमा

Avengers Doomsday First Look: सिनेमाघर में रिलीज होगा ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का टीजर, इस फिल्म के साथ होगा अटैच

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 13, 2025, 03:37 PM IST

Avengers Doomsday First Look: मार्वल की ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का पहला टीजर फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ के साथ सिनेमाघरों में अटैच होगा। ऑनलाइन नहीं, सिर्फ थिएटर में दिखेगा। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म का पहला टीजर कब रिलीज होगा।

Image

Image Source: IMDb

Avengers Doomsday First Look: मार्वल स्टूडियोज की सबसे बड़ी फिल्म एवेंजर्स: डूम्सडे (Avengers: Doomsday) इन दिनों हर तरफ छाई हुई है। कभी सेट से लीक वीडियो वायरल होते हैं, कभी रॉबर्ट डाउनी जूनियर के डॉक्टर डूम बनने की खबरें सुर्खियां बटोरती हैं, तो कभी रूसो ब्रदर्स की वापसी से फैंस का जोश दोगुना हो जाता है। इन सबके बीच अब सबसे बड़ी खुशखबरी आ गई है – फिल्म का पहला ऑफिशियल लुक जल्द ही सामने आने वाला है। खास बात ये है कि यह टीजर ऑनलाइन नहीं, बल्कि सिर्फ सिनेमाघरों में ही दिखाया जाएगा। मार्वल ने एक बार फिर फैंस को थिएटर खींचने का शानदार प्लान बनाया है।

अवतार: फायर एंड ऐश के साथ अटैच होगा टीजर

कॉमिक बुक, कोलाइडर और कई बड़े हॉलीवुड सोर्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का पहला टीजर जेम्स कैमरन की फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश (Avatar: Fire and Ash) के साथ अटैच होगा। ये फिल्म इसी महीने यानी 19 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। यानी नीली दुनिया के पांडोरा में जाने वाले दर्शकों को फ्री में एवेंजर्स का धमाकेदार सरप्राइज मिलेगा। खबर है कि चार अलग-अलग वर्जन के टीजर तैयार किए गए हैं, जो अलग-अलग थिएटर्स में दिखाए जाएंगे। टीजर का रनटाइम करीब 1 मिनट 25 सेकंड बताया जा रहा है और यह यू/ए सर्टिफाइड है। अभी तक मार्वल या डिज्नी की ओर से ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है, लेकिन इतने सारे विश्वसनीय सोर्स एक ही बात कह रहे हैं तो बात पक्की मानी जा रही है।

कब रिलीज होगी 'एवेंजर्स: डूम्सडे'

फिल्म एवेंजर्स: डूम्सडे 18 मई 2026 को रिलीज होगी और इसके साथ ही मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स का नया चैप्टर शुरू होगा। रॉबर्ट डाउनी जूनियर विलेन डॉक्टर डूम के रूप में वापसी कर रहे हैं, जबकि कैप्टन अमेरिका, थॉर, ब्लैक पैंथर समेत तमाम सुपरहीरोज एक साथ नजर आएंगे। यह फिल्म ‘एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स’ का सीधा सेटअप भी होगी। पिछले कुछ महीनों में सेट से लीक फोटोज और वीडियोज ने पहले ही फैंस को दीवाना बना रखा है। अब जब पहला लुक थिएटर्स में ही मिलेगा तो 19 दिसंबर से टिकट बुकिंग का तूफान आने वाला है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article