वर्ल्ड सिनेमा

Anant and Radhika Pre Wedding: 12 फुट के लगेज से गायब हुई Rihanna की ये चीज? सिंगर ने मजाक-मजाक में कही बात

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 1, 2024, 03:14 PM IST

Anant and Radhika Pre Wedding: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंद अंबानी की शादी के लिए इंटरनेशनल पोप स्टार रिहाना (Rihanna) गुजरात के जामनगर पहुंच गई हैं। रिहाना से पहले उनके लगेजका भी एक वीडियो सामने आया था, जो काफी ज्यादा ही दिख रहा है। इसपर एक सिंगर ने रिएक्ट किया है।

Image

Rihaana reacts on her Luggage

Anant and Radhika Pre Wedding: भारत के सबसे बड़े बिजनेस मैन में से एकमुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंद अंबानी की शादी के लिए इंटरनेशनल पोप स्टार रिहाना (Rihanna) गुजरात के जामनगर पहुंच गई हैं। रिहाना से पहले उनके लग्गेज का भी एक वीडियो सामने आया था, जो काफी ज्यादा ही दिख रहा है। इसपर एक सिंगर ने रिएक्ट किया है। रिहाना के लग्गेज का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें दो दो ट्रक में 12 फुक लंबा समान का पहाड़ नजर आ रहा है।

इतने सारे समान को देख कर हर कोई हैरान हो रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर रिहाना की एंट्री को लेकर काफी चर्चा हो रही है, इसपर अब मजाकिया अंदाज में ही रिहाना ने कमेंट कर दिया है।

रिहाना ने अपने लग्गेज पर किया रिएक्ट

अपने वायरल वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लव ऑन द ब्रेन सिंगर ने कहा, 'स्टेज मेरे कैरीऑन में फिट नहीं हो सका।' कंधे उचकाने वाली इमोजी के साथ, रिहाना की मजाकिया प्रतिक्रिया ने उनकी परफॉर्मेंस को लेकर भी संकेत किया है। वह बड़ी मात्रा में सामान ला रही थी, तो उनका परफॉर्मेंस भी काफी ग्रैंड गोने वाला है।

रिहाना अब बेयोंसे, जॉन लीजेंड और मरून समेत अंबानी परिवार के कार्यक्रमों में प्रदर्शन करने वाली पांचवी इंटरनेशन स्टार बनने वाली है। अनंत अंबानी की शादी के लिए शाहरुख खान से लेकर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी पहुंच गए हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article