Again Song: आर्य ने अपने नए गाने के साथ की दमदार वापसी, सिंगर ने बताया कैसे शूट हुआ गाना
- Authored by: Abhay
- Updated Jan 29, 2026, 05:29 PM IST
Aarya New Song Again: फेमस अंग्रेजी गायक-गीतकारों में से एक आर्य ने इसके उलट पीछे मुड़कर देखने का फैसला किया है। उनका नया गाना अगने रिलीज हो गया है। इस गाने ने रिलीज होते धमाल मचा दिया है। तो चलिए जानते हैं आर्य के नए गाने में क्या खास है जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
Aarya New Song Again
Aarya New Song Again: फेमस इंडी पॉप सिंगर और सॉन्ग राइटर आर्य काफी चर्चा में बने रहते हैं। आर्य के वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं। इसी बीच आर्य ने एक बार फिर से गानों की दुनिया में दमदार वापसी की है। आर्य ने अपने गाने 'अगेन (Again…)' को रिलीज कर दिया है। आर्य का ये गाना रिलीज होते ही छा गया है। आज रिलीज हुए इस गाने में वो समय के साथ बदलते रिश्तों और बचपन की यादों पर बात करते नजर आए। गाना और उसके बोल बहुत सरल और दिल को छूने वाले हैं, जो बड़े होने के साथ खोई हुई मासूमियत और कभी-कभी वापस आने वाली उन पलों पर सोचने पर मजबूर करते हैं।
इस गाने का म्यूजिक वीडियो भी खास है। आर्य ने इसे खुद शूट किया था, जब वो अपने दोस्तों के साथ बैचलर ट्रिप पर गए थे। ये ट्रिप बस मजा करने के लिए थी, लेकिन इसमें एक सरप्राइज प्रपोजल भी हुआ। वीडियो में कोई बनावटी या पॉलिश नहीं है सिर्फ असली खुशी और दोस्तों के साथ बिताए पलों की सच्ची तस्वीरें हैं। गाने के वीडियो को देखने के बाद इसकी खूब तारीफ हो रही है। ये गाने का बोल लोगों को अपने से जोड़ रहा है। ट्रिप के अनुभव के बारे में बात करते हुए आर्य कहते हैं, 'ट्रिप के दौरान किसी पल में हमें अहसास हुआ कि अब ऐसे समय मिलते ही नहीं। जिंदगी चलती रहती है, लोग व्यस्त हो जाते हैं। मैं चाहता था कि वीडियो ठीक वैसा ही महसूस हो जैसा वो अहसास था।'
लोलापालूजा इंडिया 2026 की सफलता और इंग्लिश पॉप के बढ़ते चलन के बीच ये गाना एक खास समय पर आया है। ये छोटा लेकिन ये आर्य के करियर के सफर में एक महत्वपूर्ण कदम है। गाना दुनिया भर में उपलब्ध है और म्यूजिक वीडियो उनके यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। फैंस इसे बहुत पसंद कर रहे हैं।