वर्ल्ड सिनेमा

अबीर गुलाल का टीजर रिलीज होते ही भड़क उठे MNS कार्यकर्ता, नहीं होगा फवाद खान का कमबैक!!

Abir Gulal Movie Controversy: अभिनेता फवाद खान (Fawad Khan) जल्द ही अबीर गुलाल (Abir Gulal Movie) नाम की फिल्म से बॉलीवुड में कमबैक करते दिखाई देंगे। इस फिल्म में वो वाणी कपूर (Vaani Kapoor) के साथ रोमांस करेंगे, जिसका टीजर कुछ देर पहले ही रिलीज किया गया है। फिल्म अबीर गुलाल का टीजर सामने आते ही MNS ने मेकर्स को धमकी दी है और फवाद खान के कमबैक पर सवाल खड़े किए हैं।

Image

Abir Gulal Movie Protest MNS

Abir Gulal Movie Controversy: पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान (Fawad Khan) एक वक्त बॉलीवुड में पैर जमा रहे थे लेकिन राजनीतिक कारणों के चलते उन्हें अपना बोरिया-बिस्तर समेटकर पाकिस्तानी जाना पड़ा। इस बात को लगभग 8 साल हो चुके हैं और इतने सालों में उनकी एक भी बॉलीवुड मूवी रिलीज नहीं हुई है लेकिन अब वो हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फवाद खान की कमबैक बॉलीवुड मूवी अबीर गुलाल (Abir Gulal Movie) का टीजर कुछ देर पहले ही दर्शकों के सामने आया है, जिसे अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। जहां एक तरफ दर्शक फवाद खान के कमबैक के लिए तैयार हैं, वहीं अबीर गुलाल के टीजर ने MNS कार्यकर्ताओं को भड़का दिया है। MNS ने अबीर गुलाल का टीजर रिलीज होते ही इसका विरोध करना शुरू कर दिया है और मेकर्स को महाराष्ट्र में इसे रिलीज न करने की धमकी दी है।

MNS के प्रवक्ता अमेय खोपकर ने दैनिक भास्कर के साथ खास बातचीत में अबीर गुलाल का भारी विरोध किया है। अमेय खोपकर ने कहा है, 'हमें आज ही इस मूवी की रिलीज के बारे में पता चला है। हम मेकर्स को चेतावनी देना चाहते हैं कि ये फिल्म महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होगी। इसमें एक पाकिस्तानी एक्टर है, जिसकी फिल्म भारत में रिलीज नहीं होने दी जाएगी। हमें फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं लेकिन हम सभी अहम जानकारियां जुटा रहे हैं। हम जल्द ही इस मसले पर विस्तृत बयान जारी करेंगे।'

बताते चलें कि फवाद खान की पीरियड ड्रामा द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट को कुछ दिनों पहले पंजाब के कुछ हिस्सों में रिलीज किया गया था, जिसका भी भारी विरोध हुआ था। जब से भारतीय सरकार कश्मीर मुद्दे पर सख्त हुई है, भारत से पाकिस्तानी कलाकारों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। सरकर के कदम से कदम मिलाते हुए फिल्म इंडस्ट्री भी पाकिस्तानी कलाकारों संग काम नहीं कर रही है ताकि आतंकवाद पर काबू पाया जा सके।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article