वेब सीरीज

Elvish Yadav ने दी सागर ठाकुर को जान से मारने की धमकी, यूट्यूबर ने वीडियो शेयर किया दावा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 8, 2024, 12:51 PM IST

यूट्यबर सागर ठाकुर ने आरोप लगाया कि एल्विश यादव ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। यूट्यबर का दावा है कि एल्विश अपने दोस्तों के साथ आए थे। उन्होंने उन पर हमला किया। यूट्यूबर ने आगे कहा कि वो जल्द इस पूरे मामले की रिकॉर्डिंग अपने चैनल पर शेयर करेंगे।

Image

Sagar Thakur and Elvish Yadav (credit pic: Instagram)

यूट्यूबर सागर ठाकुर (Sagar Thakur) अका Maxtern ने एल्विश यादव (Elvish Yadav) पर जान से मरने की धमकी देने का आरोप लगाया है। ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि एल्विश अपने लोगों के साथ उन्हें जाने से मारने की धमकी देने आए थे। उन्होंने बताया कि मैं अकेला था और वो आठ लोग से आए थे। मेरे तो सिर्फ होंठ पर चोट आई है। मैं जल्द इस मामले की पूरी रिकॉर्डिंग अपने यूट्यूब पर डालूंगा। आप सभी लोग देखना। एल्विश ने सागर के वीडियो पर कोई बयान नहीं है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ठाकुर ने एल्विश और मुनव्वर फारुकी की ISPL 2024 मैच के दौरान हुई दोस्ती का मजाक उड़ाया था। ISPL 2024 में एल्विश और मुनव्वर के बीच में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली है।

एल्विश ने दी सागर ठाकुर को जान से मारने की धमकी

सागर ने एल्विश और मुनव्वर की दोस्ती का मजाक उड़ाते हुए वीडियो शेयर किया था। इसके अलावा यूट्यूबर ने एल्विश का वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने कहा था, हर आदमी दोगला होता है। अपने काम से काम रखो। सागर के वीडियो पर एल्विश ने कमेंट करते हुए लिखा, भाई तू दिल्ली रहता है ना सोचा याद दिला दूं। एल्विश यादव का विवादों से हमेशा नाता रहा है। यूट्यूबर आए दिन किसी ने किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article