Tera Kya Hoga Lovely Twitter Review: रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और इलियाना डिक्रूज (Ileana D Cruz) की फिल्म 'तेरा क्या होगा लवली' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पहली बार रणदीप और इलियाना साथ में काम कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन बलविंदर सिंह जंजुआ ने किया है। फिल्म की कहानी रंगभेद और देहज जैसे मुद्दे पर तंज कसती है। ये फिल्म वुमन्स डे पर रिलीज हुई है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया था। अगर आप इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लें कैसी है मूवी?
सोशल मीडिया पर फैंस ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो का रिव्यू दिया है। एक यूजर ने कहा, फैमिली के साथ बिल्कुल देखें। दूसरे यूजर ने कहा, करण कुंद्रा ने कमाल कर दिया। तीसरे यूजर ने लिखा, करण पाजी की एक्टिंग अच्छी है। चौथे यूज ने कहा, काफी फन और एंटरटेनिंग मूवी है।
सोशल मीडिया पर दर्शकों ने दिया पॉजिटिव रिस्पॉन्स
फिल्म में रणदीप, इलियाना के साथ करण कुंद्रा और पवन मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं। तेरा क्यो होगा लवली के मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को ओपनिंग डे पर अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। तेरा क्या होगा लवली के साथ सिनेमाघरों में शैतान भी रिलीज हुई है। शैतान में अजय देवगन, आर माधवन, ज्योतिका मुख्य भूमिका में हैं। बॉक्स ऑफिस पर तेरा क्या होगा लवली को शैतान कड़ी टक्कर देगा। मां बनने के बाद इलियाना की ये पहली फिल्म है। इसके अलावा एक्ट्रेस विद्या बालन और प्रतीक गांधी स्टारर 'दो और दो प्यार' में भी नजर आने वाली हैं।
