वेब सीरीज

Aankhon Ki Gustaakhiyan OTT Release: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी विक्रांत-शनाया की फिल्म, सामने आई ये जानकारी

Aankhon Ki Gustaakhiyan OTT Release: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म आंखों की गुस्ताखियां बीते दिन बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। फिल्म को लोग अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे है। इस बीच आंखों की गुस्ताखियां को लेकर एक अपडेट सामने आया है, जिसमें ये बताया गया है कि फिल्म जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है।

Image

Aankhon Ki Gustaakhiyan Image Source-Instagram

Aankhon Ki Gustaakhiyan OTT Release: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म आंखों की गुस्ताखियां इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। संतोष सिंह के निर्देशन में बनी ये फिल्म पक्का आपका दिल छू लेगी। आंखों की गुस्ताखियां की कहानी जरा हटके है, जिसमें विक्रांत और शनाया ने अपनी शानदार अदाकारी दिखाई है। इस बीच फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि फिल्म जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है।

कब और किस ओटीटी पर रिलीज होगी आंखों की गुस्ताखियां

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो थिएट्रिकल रन के बाद फिल्म आंखों की गुस्ताखियां जी 5 पर दस्तक दे सकती है। हालांकि इसे लेकर अबतक कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। ऐसा देखा गया है कि थिएटर में दस्तक देने के बाद फिल्म करीब 2 महीने बाद ओटीटी पर रिलीज होती है। ऐसे में ये मूवी सितंबर से ओटीटी पर स्ट्रीम कर सकती है। बता दें कि आंखों की गुस्ताखियां जाने-माने राइटर रस्किन बॉन्ड की कहानी द आइज हैव इट पर आधारित है, जिसमें विक्रांत मैसी ने जहान और शनाया कपूर ने सबा का किरदार प्ले किया है। फिल्म में एक यूनिक लव स्टोरी दिखाई गई है, जिसे लोग अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं।

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा पहला दिन

बताते चलें कि विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म आंखों की गुस्ताखियां ने ओपनिंग डे पर केवल 35 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म पहले दिन एक करोड़ रुपये का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाई। हालांकि लोगों का ये मानना है कि वीकेंड पर फिल्म अच्छा कलेक्शन कर सकती है। मालूम हो कि शनाया कपूर ने फिल्म आंखों की गुस्ताखियां से अपना डेब्यू कर लिया है। शनाया और विक्रांत की जोड़ी स्क्रीन पर अच्छी लग रही है।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article