वेब सीरीज

TGIKS: रिहरसल के बीच ही भिड़ गए Krushna Abhishek-Kiku Sharda, बीच-बचाव के बाद भी नहीं बंद हुई तू तू-मैं मैं

The Great Indian Kapil Show Krushna Abhishek And Kiu Sharda Fight: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के धमाकेदार शो "द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का एक बीटीएस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा एक-दूजे से तू तू, मैं मैं करते नजर आए। ये वीडियो देख लोग भी हैरान हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, बॉलीवुड कनेक्ट इंस्टाग्राम

The Great Indian Kapil Show Krushna Abhishek And Kiu Sharda Fight: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के धमाकेदार शो "द ग्रेट इंडियन कपिल शो' ने दर्शकों का दिल खूब जीता है। हर सप्ताह 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' दर्शकों को जमकर हंसाता है और उनका मनोरंजन करता है। लेकिन हाल ही में इस शो से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने दर्शकों को भी हैरान करके रख दिया है। वीडियो कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा (Kiku Sharda) का है जिसमें वह रिहर्सल के बीच ही एक-दूजे से झगड़ा करते नजर आए। दोनों की बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि बाकी लोगों के बीच बचाव करने के बाद भी कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) की तू तू, मैं मैं खत्म नहीं हुई।

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के सेट से वायरल हुए इस वीडियो में कीकू शारदा (Kiku Sharda) कहते दिखाई दिये कि मैं टाइमपास कर रहा हूं। इसपर कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) बिफर पड़े और बोले, "ठीक है तो आप कर लो, मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं है। मैं जाता हूं यहां से।" वहीं कृष्णा की बातें सुनकर कीकू शारदा ने आगे कहा कि अरे मुझे बुलाया है तो मैं तो अपना खत्म करूंगा ना। उनके जवाब में कृष्णा अभिषेक ने कहा, "भाई मैं आपसे प्यार करता हूं और आपका सम्मान भी करता हूं। मैं आवाज ऊंची नहीं करना चाहता।" इस गहमा गहमी में कीकू शारदा भी बोल पड़े, "गलत आदमी को गलत तरीके से डील किया गया।"

कीकू शारदा (Kiku Sharda) और कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) के इस वीडियो पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "अरे ये पक्का प्रैंक कर रहे हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "टीआरपी के लिए नाटक कर रहे हैं।" तीसरे यूजर ने लिखा, "मैं हैरान हूं।" बता दें कि कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। लेकिन इस वीडिोय का सच क्या है, इससे पर्दा उठना अभी बाकी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article