Sunil Thapa dies at 68: बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में अपना जलवा बिखेरने वाले एक्टर सुनील थापा को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। एक्टर सुनील थापा का निधन हो गया है। इस खबर से फैंस को तगड़ा झटका लगा है। फैंस समेत परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। रिपोर्ट्स की मानें तो कार्डियक अरेस्ट की वजह से सुनील थापा की मौत हुई है। आइए विस्तार से जानते हैं इस रिपोर्ट में...
सुनील थापा ने दुनिया को कहा अलविदा
नेपाली अभिनेता सुनील थापा का 68 वर्ष की उम्र में रविवार को निधन हो गया। काठमांडू के थापाथली स्थित नॉर्विक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। अस्पताल के अनुसार, उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के चलते हुई। सुनील के परिवार द्वारा औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा। सुनील थापा नेपाल में रहते थे, लेकिन उनके परिवार वाले मुंबई में रहते हैं। उनकी सेहत, अंतिम संस्कार और अन्य जानकारी का इंतजार है। सुनील थापा नेपाली फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता थे। उन्होंने बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में भी कई दशकों तक काम किया।
इस सीरीज में नजर आए थे सुनील थापा
हाल ही में सुनील थापा 'द फैमिली मैन 3' में दिखे थे। उन्होंने दलीप ताहिल और मनोज बाजपेयी के साथ स्क्रीन शेयर की। सीरीज में वे डेविड खुजू के रोल में थे, जो नागालैंड के लोकल लीडर और एमसीए के प्रमुख थे। बता दें कि फिल्मों में आने से पहले थापा खेलों से भी जुड़े रहे। उन्होंने बॉम्बे के क्लबों के लिए प्रोफेशनल फुटबॉल खेला। अभिनेता सुनील थापा ने प्रियंका चोपड़ा के साथ काम किया था। उन्होंने 2014 की बॉलीवुड फिल्म 'मैरी कॉम' में प्रियंका चोपड़ा के मुख्य ट्रेनर की भूमिका निभाई थी। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'मैरी कॉम' को लोगों ने खूब प्यार दिया था। ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
