Bobby Deol on Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के फेमस एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (The Bads of Bollywood) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस वेब सीरीज ने रिलीज होते ही ओटीटी पर धमाल मचा दिया है। इस सीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है। इन सब के बीच बॉबी देओल का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल पर्सनल लाइफ के साथ-साथ सीरीज को लेकर भी बात करते नजर आए। बॉबी देओल ने इंटरव्यू में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ एक क्यूट मोमेंट शेयर किया।
बॉबी देओल ने शाहरुख खान को लेकर कही ये बात
न्यूज18 से बात करते हुए, बॉबी देओल ने बताया, 'शाहरुख का रिएक्शन बहुत स्वीट और नाइस था। जब उन्होंने मेरा बैनर देखा, तो उन्हें मैं बहुत अच्छा लग रहा था और उन्होंने मेरे सनग्लासेस की तारीफ की, जो मुझे अभी भी कंफ्यूज करती है, वो ब्लू थे या पर्पल।' बॉबी को यकीन है कि शाहरुख खान उनके बेटों, आर्यन और धर्म के लिए हमेशा साथ देंगे। 'उन्हें मुझे ये बताने की जरूरत नहीं थी, लेकिन वो उनका बड़प्पन है। जब कोई ऐसा इंसान आपको इतना प्यार देता है, तो अच्छा लगता है। दोनों को पता है कि अपने बच्चों के लिए साथ होना कितना जरूरी है।' बॉबी देओल का ये बयान सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
सीरीज में नजर आए ये सितारे
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के डायेरक्शन में बनी सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में बॉबी देओल के साथ लक्ष्य (Lakshya), साहेर बंबा (Sahher Bambba), आन्या सिंह (Anya Singh), मोना सिंह (Mona Singh), विजयंत कोहली (Vijayant Kohli) और रजत बेदी (Rajat Bedi) अहम रोल में हैं। ये सीरीज 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। बॉबी देओल के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
