वेब सीरीज

The Ba***ds of Bollywood: आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने डेब्यू शो पर दिया जबरदस्त रिस्पांस, देखें इंस्टाग्राम पोस्ट

The Ba***ds of Bollywood: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने बीते दिन अपने बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के शो The Ba***ds of Bollywood का अनाउंसमेंट किया। इस शो को आर्यन खान ने डायरेक्ट किया है। आर्यन खान के शो को उनकी कथित गर्लफ्रेंड से शानदार रिस्पांस मिला है और उन्होंने इसे "फायर" का खिताब दिया है।

Image

Aryan Khan GF

The Ba***ds of Bollywood: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने बीती शाम अपने बड़े बेटे आर्यन खान के डेब्यू शो The Ba***ds of Bollywood का अनाउंसमेंट किया है। इस शो के साथ आर्यन खान बॉलीवुड में पहला कदम रखेंगे। आर्यन खान का डेब्यू शो The Ba***ds of Bollywood सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा, जिसका ट्रेलर दर्शकों के सामने आ चुका है। दर्शकों के साथ-साथ The Ba***ds of Bollywood का ट्रेलर आर्यन खान की गर्लफ्रेंड लारिसा बोनेसी को भी काफी पसंद आया है। लारिसा बोनेसी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके आर्यन खान के शो की तारीफ की है।

आर्यन खान की गर्लफ्रेंड लारिसा बोनेसी ने दिया The Ba***ds of Bollywood को जबरदस्त रिस्पांस

आर्यन खान और लारिसा बोनेसी का नाम काफी समय से एक-दूसरे से जुड़ रहा है। आर्यन और लारिसा कई दफा पार्टी करते हुए भी साथ में स्पॉट हो चुके हैं। बीती शाम जब आर्यन खान के शो The Ba***ds of Bollywood का अनाउंसमेंट हुआ तो लारिसा बोनेसी खुद को रोक नहीं पायी और उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए इसकी जमकर तारीफ की। लारिसा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है कि उन्हें शो का इंतजार रहेगा क्योंकि इसका ट्रेलर "फायर" है। आप लारिसा बोनेसी द्वारा शेयर किया गया पोस्ट नीचे देख सकते हैं:

आर्यन खान नहीं करेंगे शो का प्रमोशन

इंडस्ट्री से सामने आ रही खबर की मानें तो आर्यन खान अपने डेब्यू शो का प्रमोशन नहीं करेंगे। आर्यन खान ने इस बारे में नेटफ्लिक्स को भी बता दिया है। आर्यन खान नहीं चाहते हैं कि पर्सनल लाइफ की वजह से उनका अपकमिंग शो इफेक्ट हो और लाइमलाइट उनके शो की जगह उन्हें मिले। बीती शाम शो के अनाउंसमेंट के वक्त भी आर्यन खान स्टेज पर नहीं थे। शाहरुख खान ने बेटे का शो लॉन्च किया और मजाक-मजाक में बताया कि स्टेज पर आर्यन खान क्यों नहीं हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article