Ranveer Allahbadia now Resume his Podcast: यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ( Ranveer Allahbadia) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। समय रैना ( Samay Raina) के शो इंडियाज गॉट लैटन्ट(
सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट शो पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद यूट्यूबर ने याचिका लगाई थी कि यह उनका एकमात्र आजीविका का साधन है, इसके बाद सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला आया है जिसमें उन्होंने पॉडकास्ट को दोबारा से शुरू करने की अनुमति दे दी है। हालांकि इस बार कुछ नियमों के साथ ही रणवीर यह शो शुरू कर सकते हैं। जिसमें कहा गया है कि वह अपने शो में अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं करेंगे और शालीनता बनाए रखेंगे।
बताते चले कि रणवीर अल्लाहबादिया समय रैना के फेमस शो इंडियाज गॉट लैटन्ट में बतौर जज नजर आए थे। इस शो में रणवीर ने अभद्र टिप्पणी की थी जिसपर पर एफआईआर दर्ज हुई उसके बाद मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि समय ने अपने सभी एपिसोड हटा दिया और रणवीर को भी पॉडकास्ट करने से मना कर दिया। हालांकि रणवीर अल्लाहबादिया ने अपनी गलती मानते हुए माफी भी मांगी है। रणवीर ने यह भी कहा था कि वह समय रैना के शो में दोस्ती के चलते गए थे और उन्होंने इसके लिए कोई पैसे नहीं लिए।
