Sunny Deol Upcoming OTT Project: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए है। सनी देओल की अपकमिंग फिल्मों से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं, जो उनके फैंस को मूवीज के लिए बेताब कर रहे हैं। अब इन सब के बीच सनी देओल का नाम एक ओटीटी थ्रिलर से जुड़ रहा है। खबर है कि बॉर्डर (Border) वाले दोनों हीरो सनी देओल और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) 28 साल बाद फिर से एक साथ आ रहे हैं, वो भी किसी फिल्म में नहीं बल्कि एक हाई-ऑक्टेन OTT थ्रिलर में। तो चलिए जानते हैं पूरी खबर क्या है।
फिर साथ काम करेंगे सनी-अक्षय खन्ना
एक्टर सनी देओल एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं इसकी वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि एक ओटीटी प्रोजेक्ट है। सनी देओल अपकमिंग ओटीटी थ्रिलर से धमाल मचाने वाले हैं। Filmfare की रिपोर्ट के मुताबिक इस वेब सीरीज में सनी देओल बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना के साथ नजर आने वाले हैं। इस प्रोजेक्ट की शूटिंग को लेकर मुंबई में तैयारियां शुरू हो गई है। सीरीज में अक्षय खन्ना और सनी देओल के साथ एक्ट्रेस संजीदा शेख (Sanjeeda Shaikh) भी नजर आने वाले हैं। इस प्रोजेक्ट को सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा (Siddharth P Malhotra) डायरेक्ट करने वाले हैं। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक सनी देओल और अक्षय खन्ना के इस ओटीटी प्रोजेक्ट को लेकर कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है। देखने होगा मेकर्स इसका कब तक ऐलान करते हैं।
इन फिल्मों में नजर आएंगे सनी देओल
एक्टर सनी देओल इस ओटीटी प्रोजेक्ट के अलावा अपनी और भी फिल्मों से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। सनी देओल की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में बॉर्डर 2 (Border 2), लाहौर 1947 (Lahore 1947) और रामायण (Ramayana) जैसी बिग बजट मूवीज शामिल हैं। तो वहीं अक्षय खन्ना अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) गदर काटने वाले हैं। इस फिल्म में अक्षय खन्ना के साथ एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं।
