वेब सीरीज

Sharad Malhotra एक्टिंग की दुनिया में वापसी के लिए हैं तैयार, भगवान कृष्ण बन दिखाएंगे लीला

Sharad Malhotra To Make Comeback Will Portray Lord Krishna: टीवी के चर्चित एक्टर शरद मल्होत्रा ने अपनी एक्टिंग और अपने अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। शरद मल्होत्रा बीते कई वक्त से छोटे पर्दे से दूर थे। लेकिन अब वह एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Image

शरद मल्होत्रा भगवान कृष्ण बन एक्टिंग में करेंगे वापसी

Sharad Malhotra To Make Comeback Will Portray Lord Krishna: टीवी के चर्चित एक्टर शरद मल्होत्रा ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से लेकर 'नागिन 5' तक में शरद मल्होत्रा का अंदाज खूब पसंद किया गया। आखिरी बार शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) को टीवी शो 'विद्रोही' में देखा गया था। हालांकि ये शो लोगों का दिल नहीं जीत पाया और इसपर जल्द ही ताला लगाना पड़ा। लेकिन खास बात तो यह है कि शरद मल्होत्रा एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने के लिए तैयार हैं। खास बात तो यह है कि अब वह भगवान कृष्ण के रोल में नजर आएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) पौराणिक कथा 'जय जगन्नाथ' में भगवान कृष्ण का रोल अदा करते दिखाई देंगे। इस सीरीज को विभु अग्रवाल द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। हालांकि ये सीरीज टीवी पर नहीं बल्कि हाल ही में आए ओटीटी प्लेटफॉर्म हरी ओम पर रिलीज होगी। बता दें कि 'हरी ओम' ऐसा ओटीटी प्लेटफॉर्म है, जिसपर केवल पौराणिक कथाएं ही दिखाई जाती हैं। खबरों की मानें तो हरी ओम पर कई पौराणिक कथाएं रिलीज होंगी, जिसमें 'श्री तिरुपति बालाजी', 'माता सरस्वती', 'छाया ग्रह राहू केतू', 'कैकेयी के राम', 'मां लक्ष्मी' और 'नवग्रह' भी शामिल हैं।

वहीं शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) की बात करें तो 'जय जगन्नाथ' पर उन्होंने आधिकारिक तौर से कुछ नहीं कहा है। उनके करियर की बात करें तो उन्होंने छोटे पर्दे पर 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से कदम रखा था। इस शो से वह लोगों के दिलों-दिमाग पर छा गए थे। इसके बाद शरद मल्होत्रा ने 'महाराणा प्रताप' और 'कसम: तेरे प्यार की' जैसे शोज में भी मुख्य भूमिका अदा की।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article