Shah Rukh Khan OTT Debut: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान साल 2023 के बाद से बड़े पर्दे से एकदम गायब से हो गए हैं। शाहरुख खान के फैंस लंबे समय से उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच नेटफ्लिक्स के इवेंट से शाहरुख खान का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख खान कुछ नया ऐलान करते नजर आए, जिसे देखने के बाद किंग खान के फैंस खुशी से झूम उठे। तो चलिए जानते हैं शाहरुख खान ने नेटफ्लिक्स के इवेंट में क्या नया ऐलान किया है।
ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं शाहरुख खान?
नेटफ्लिक्स ने आज एक बड़े इवेंट का आयोजन किया। इस इवेंट के दौरान कई फिल्मों और सीरीज का ऐलान किया गया। इसी कड़ी में शाहरुख खान का नेटफ्लिक्स के इवेंट से एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में शाहरुख खान बतौर एक्टर तो वहीं उनके बेटे आर्यन खान डायरेक्टर नजर आए। इस वीडियो में शाहरुख खान ने बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज के नाम से पर्दा उठाया। आपको बता दें कि आर्यन खान की अपकमिंग सीरीज का नाम 'बैड*स ऑफ बॉलीवुड' है। इस वीडियो के सामने आने के बाद माना जा रहा है कि शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज 'बैड*स ऑफ बॉलीवुड' से ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं।
काफी मजेदार था शाहरुख खान का वीडियो
नेटफ्लिक्स के इवेंट से सामने आया शाहरुख खान का वीडियो काफी मजेदार है। इस वीडियो में शाहरुख खान एक ही डायलॉग को बार-बार बोलते हुए नजर आए। डायरेक्टर के बार-बार परेशान करने के बाद किंग खान ने कहा 'बाप का राज है क्या'। इसके जवाब में आर्यन खान ने जवाब दिया हां। शाहरुख खान के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट करते हुए नजर आए।
