वेब सीरीज

India's Got Latent Controversy से डिप्रेशन में पहुंचे समय रैना, यूट्यूबर श्वेताभ गंगवार का दावा

Samay Raina in depression: समय रैना (Samay Raina) का विवादित शो इंडियाज गॉट लेटेंट (India's Got Latent) पिछले काफी दिनों से चर्चा में बना हुआ है। समय रैना और रणबीर अल्लाहबादिया द्वारा बोले गए जोक पूरे देश में वायरल हुए, जिसके बाद कानून का डंडा सब पर चला। कानूनी कार्यवाही के बाद समय रैना को शो यूट्यूब से हटाना पड़ा है। अगर ताजा खबर की मानें तो समय रैना इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद की वजह से डिप्रेशन में पहुंच गए हैं।

Image

Samay Raina

Samay Raina in depression: मशहूर कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना इन दिनों विवादों में फंसे हुए हैं। समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर बोले गए जोक उनके गले की फांस बन गए हैं, जो मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक में पहुंच चुका है। कानूनी डंडा पड़ने के बाद समय रैना को अपना शो इंडियाज गॉट लेटेंट यूट्यूब से हटाना पड़ा है। माना जा रहा है कि इसकी वजह से समय रैना को काफी नुकसान भी हो रहा है लेकिन कानून के सामने सभी को अपने घुटने टेकने पड़ते हैं। समय रैना के दोस्त और यूट्यूबर श्वेताभ गंगवार ने समय रैना विवाद पर अपनी जुबान खोली है और कहा है कि वो इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद की वजह से डिप्रेशन में हैं।

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, श्वेताभ गंगवार ने बताया है कि इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद ने समय रैना को तोड़कर रख दिया है। श्वेताभ के अनुसार, 'भाईसाहब टूटा हुआ है वो इंसान। इतने बड़े विवाद के बाद भी मैं उसमें पुराना समय देख पा रहा हूं लेकिन आखिरी बार जब मैंने उससे बात की तो मुझे अहसास हुआ कि वो टूटा हुआ इंसान है। समय दुखी है, डरा हुआ है और डिप्रेशन में है।'

समय रैना ने इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद पर क्या कहा?

इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद जब मीडिया में छाया हुआ था तब समय रैना ने एक पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी थी। समय रैना ने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'इन दिनों जो कुछ भी हो रहा है, वो मैं हैंडिल नहीं कर पा रहा हूं। ये सबकुछ मेरे लिए बहुत ज्यादा है। मैं अपने यूट्यूब चैनल से इंडियाज गॉट लेटेंट की सभी वीडियोज हटा दी हैं। इन वीडियोज से मेरा मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना था और एक सुखद एक्सपीरियंस देना था। मैं जांच एजेंसियों को पूरा सपोर्ट करूंगा ताकि उन्हें सच का पता चल सके। थैंक यू।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article