वेब सीरीज

सलमान खान ने की डॉक्यूमेंट्री Young Angry Men- The Salim Javed Story की अनाउंसमेंट, जानें अमेजन प्राइम पर कब होगी स्ट्रीम

फेमस स्क्रीन राइटर सलीम और जावेद अख्तर पर जल्द डॉक्यूमेंट्री 'यंग एग्री मेन: द सलीम जावेद स्टोरी' आ रही है। इस डॉक्यूमेंट्री की अनाउंसमेंट सलमान खान ने की है। सलमान ने डॉक्यूमेंट्री का पोस्टर शेयर किया है। ये डॉक्यूमेंट्री ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज।

Image

young angry men (credit pic: instagram)

बॉलीवुड के फेमस स्क्रीन राइटर की जोड़ी सलीम खान और जावेद अख्तर ने एक से बढ़कर एक फिल्म की कहानी लिखी है। इन कहानियों को लोगों ने सिनेमाघरों में खूब पसंद किया है। अब सलमान खान, जोया अख्तर और फरहान अख्तर साथ में बड़ा प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं। सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर इस प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट कर दी है। एक्टर ने एक्टर ने मोस्ट अवेटेड डॉक्यूमेंट्री का फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस डॉक्यूमेंट्री का नाम यंग एंग्री मेन: द सलीम जावेद स्टोरी है। पोस्टर में सलीम और जावेद को यंग एज में दिखाया गया है।

पिछले 2 साल से इस डॉक्यूमेंट्री पर काम चल रहा था। ये सीरीज अमेजन प्राइम पर 20 अगस्त को रिलीज होगी। फैंस को इस प्रोजेक्ट के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार है। प्रोजेक्ट से जुड़े बाकी डिटेल्स के आने का फैंस को इंतजार है।

सलमान ने शेयर किया डॉक्यूमेंट्री का पोस्टर

सलीम खान और जावेद अख्तर ने कई फिल्मों के लिखी है। इस लिस्ट में जंजीर समेत कई हिट फिल्मों का नाम शामिल है। दोनों ने साथ में कई सालों तक काम किया है। वहीं, सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर सिकंदर पर काम कर रहे हैं। फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में है। फिल्म का साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। एक्टर की एक्शन थ्रिलर फिल्म का दर्शकों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article