बॉलीवुड

Roshan Mathew ने 'उलझ' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर दिया रिएक्शन, बोले- उम्मीद करता हूं ज्यादा से ज्यादा लोग देखें

बॉलीवुड एक्टर रोशन मैथ्यू ने जाह्नवी कपूर के साथ उलझ में काम किया है। फिल्म को दर्शकों का ठीक-ठीक रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब फिल्म को लेकर एक्टर ने अपना रिएक्शन दिया है।

Image

Roshan Mathew (credit Pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर रोशन मैथ्यू (Roshan Mathew) का करियर बुलंदियों पर है। एक्टर ने अपने काम से दर्शकों और क्रिटिक्स के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है। एक्टर ने तमिल फिल्म से अपने किरयर की शुरुआत की थी। एक्टर को अनुराग कश्यप की चोकड में काफी पसंद किया गया था। इसके बाद एक्टर आलिया भट्ट की डार्लिंग्स में नजर आए थे। अब हाल ही में एक्टर जाह्नवी कपूर के साथ उलझ में नजर आए। उलझ में जाह्नवी के साथ गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। एक्टर ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर अपना रिएक्शन दिया है।

एक्टर ने कहा, जिस तरह का रिस्पॉन्स उलझ को मिला है उससे मैं खुश हूं। हम जिस समय में है उस समय में कोई भी फिल्म ज्यादा दिनों तक सिनेमाघरों में नहीं टिक सकती है। लोग फिल्म के बारे में ढूंढना शुरू कर देते हैं। आज के समय में किसी को भी फिल्म को देखने के लिए टीवी पर सालभर इंतजार नहीं करना पड़ता है।

रोशन मैथ्यू ने फिल्म को लेकर दिया अपना रिएक्शन

मैं उम्मीद करता हूं कि फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोग देखें। इसके बाद फिर फिल्म ओटीटी पर आएगी। मैं इस फिल्म के बारे में ये कह सकता हूं कि ये एक एंटरटेनिंग फिल्म है। फिल्म में जाह्नवी ने आईएफएस अधिकारी की भूमिका निभाई है। पहली बार एक्ट्रेस ने इस तरह का रोल प्ले किया है। फिल्म में जाह्नवी और गुलश की एक्टिंग ने लोगों को काफी इंप्रेस किया है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article