वेब सीरीज

Saiyaara OTT Release: बड़े पर्दे के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाएगी 'सैयारा', जल्द होगा रिलीज डेट का ऐलान

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 21, 2025, 11:39 AM IST

Saiyaara OTT Release: एक्टर अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) की फिल्म सैयारा (Saiyaara) बड़े पर्दे धमाल माचने के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म का खुलासा हो गया है। तो चलिए जानते हैं मोहित सूरी (Mohit Suri) की फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी।

Image

Image Source: Saiyaara Movie

Saiyaara OTT Release: बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) की डेब्यू फिल्म सैयारा (Saiyaara) रिलीज होने के बाद से कमाई को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म ने तीन दिनों में 80 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर चुकी है। फिल्म सैयारा को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म को देखने के लिए काफी संख्या में लोग सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। इसी बीच उन फैंस के लिए बड़ी खबर है जो 'सैयारा' का ओटीटी पर इंतजार कर रहे हैं। अहान पांडे की फिल्म सैयारा बड़े पर्दे के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने वाली है।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'सैयारा'

मोहित सूरी (Mohit Suri) के डायरेक्शन में बनी अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा 18 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। लेकिन कई ऐसे भी फैंस है जो फिल्म देखने सिनेमाघर नहीं जा पा रहे हैं। अब उन फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है। अहान पांडे की फिल्म सैयारा ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है। अभी इसकी कोई अधिकारिक रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस झूम उठे हैं।

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म सैयारा की कहानी एक इमोशनल लव स्टोरी है, जिसमें पत्रकार वाणी (Vaani) और सिंगर बनने का सपना देखने वाला कृष (Krish) एक-दूसरे के प्यार में पड़ते हैं। लेकिन इसके बाद वाणी को अपनी बीमारी के बारे में पता चलता है, जिसके बाद कहानी एक नया मोड़ ले लेती है। फिल्म में वाणी का किरदार अनीत पड्डा ने निभाया और कृष के रोल में अहान पांडे नजर आएं हैं। फिल्म की स्टोरी के साथ-साथ गाने भी काफी चर्चा में हैं। फिल्म सैयारा की ओटीटी रिलीज को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article