वेब सीरीज

Rise and Fall: अशनीर ग्रोवर के शो को बीच में ही छोड़कर जा रहे हैं पवन सिंह, सेट के बाहर लेने आया परिवार

Pawan singh Leave Rise and Fall: अशनीर ग्रोवर के ट्रेंडिंग शो राइज़ एंड फॉल को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि संगीता फोगाट के बाद पवन सिंह ने शो छोड़ दिया है। वह शो से चले गए हैं, हालांकि असली वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है।

Image

Pawan singh Leave Rise and Fall

Pawan singh Leave Rise and Fall: रीएलिटी शो राइज़ एंड फॉल( Rise and Fall) को लेकर शॉकिंग खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि भोजपुरी सिंगर पवन सिंह शो छोड़कर जा रहे हैं। ऐसा करने वाले वह दूसरे कंटेस्टेंट होंगे। उनसे पहले संगीता फोगाट भी शो को बीच में छोड़कर जा चुकी है। पवन सिंह को लेकर सामने आई लेटेस्ट जानकारी के अनुसार उनका परिवार उन्हें सेट पर लेने आया है। वह शो को बीच में ही छोड़कर जा रहे हैं।

शो से अचानक निकले पवन सिंह

प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि अभिनेता का परिवार उन्हें लेने सेट पर आया था। शो छोड़ते समय, उन्होंने प्रतियोगियों से कहा कि वह कभी प्रतियोगी नहीं थे, बस कुछ समय के लिए आए थे। पवन सिंह का ऐसे शो से जाना सबको हैरान कर रहा है। जिस समय वह शो से चर्चा बटौर रहे थे और फैंस उन्हें शो के अंदर पसंद भी कर रहे थे। अचानक से पवन सिंह का जाना सबको हैरानी में डाल रहा है।

शो के अंदर पवन सिंह( Pawan Singh) और धनश्री वर्मा ( Dhanshree Verma) की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा था। पवन सिंह( Pawan Singh) को अक्सर धनश्री के साथ फ्लर्ट करते हुए भी देखा गया। शो में वह रुलर्स पेंटहाउस में थे और बाकी कंटेस्टेंस को भी भी एंटरटेन कर रहे थे। पवन सिंह के शो से जाने की वजह अभी सामने नहीं आई है, लेटेस्ट अपडेट के लिए फैंस के साथ-साथ हम भी इंतजार कर रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article