वेब सीरीज

"मां-बाप को S** करते देखना या उन्हें...", विवादित सवाल पर ट्रोल हुए यू-ट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया, FIR की उठी मांग

जाने-माने यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया हाल ही में समय रैना के विवादित शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर नजर आए थे। इस शो पर रणवीर अल्लाहबादिया ने एक प्रतिभागी से माता-पिता के सेक्स से जुड़ा विवादित सवाल पूछा जिसको लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि रणवीर अल्लाहबादिया के ऊपर FIR होनी चाहिए और उन्हें जेल के अंदल होना चाहिए।

Image

Ranveer Allahabadia

भारतीय कॉमेडियन समय रैना इन दिनों अपने शो इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर खबरों में हुए हैं। जब भी उनके शो का कोई नया एपिसोड आता है लोगों के बीच में उसकी क्लिप्स वायरल होने लगती हैं। हाल ही में उनके शो पर जाने-माने यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया नजर आए थे, जिन्होंने एक प्रतिभागी से माता-पिता के सेक्स से जुड़ा ऐसा सवाल पूछा कि लोग भड़क उठे हैं। लोग रणवीर अल्लाहबादिया की आलोचना कर रहे हैं और उनसे सवाल पूछ रहे हैं कि वो ऐसा घटिया सवाल कैसे पूछ सकते हैं?

समय रैना के शो पर रणवीर अल्लाहबादिया ने क्या पूछा ?

समय रैना के शो पर एक प्रतिभागी अपने टैलेंट को दिखाने के लिए आया था। परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद जब सभी जज उससे बात कर रहे थे तब बातों-बातों में रणवीर अल्लाहबादिया ने प्रतिभागी से सवाल पूछ लिया, "वो जिंदगीभर के लिए अपने माता-पिता को S** करते हुए देखना चाहता है या फिर वो एक बार उन्हें S** करते हुए ज्वाइन करना चाहता है और फिर उसे कभी भी माता-पिता को S** करते नहीं देखना है।" रणवीर अल्लाहबादिया के इसी सवाल पर विवाद खड़ा हो गया है और लोग पूछ रहे हैं कि हमारे देश के इतने बड़े-बड़े सोशल मीडिया स्टार्स दिमाग में क्या घटिया बातें रखते हैं।

लोग उठा रहे हैं रणवीर अल्लाहबादिया की गिरफ्तारी की मांग

जब से इंटरनेट पर रणवीर अल्लाहबादिया की ये क्लिप वायरल हुई है तब से लोग गुस्से में हैं। रणवीर क्लिप में जिस तरह से हंसते दिखाई दे रहे हैं, उसे देख लोगों का खून जल रहा है और वो सवाल पूछ रहे हैं कि पुलिस अब तक कोई एक्शन क्यों नहीं ले रही है। अगर सोशल मीडिया पर जाएंगे तो लोग लगातार रणवीर के खिलाफ FIR दर्ज होने की मांग कर रहे हैं। वैसे इस पूरे विवाद पर आपका क्या मानना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article