वेब सीरीज

OTT Release This Weekend: वीकेंड ओटीटी पर होगा भरपूर मनोरंजन, मिलेगा सस्पेंस-थ्रिलर का डबल डोज

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 10, 2025, 10:50 AM IST

OTT Release This Weekend 11 April To 13 April: ओटीटी पर इस वीकेंड आप एकदम बोर नहीं होने वाले हैं। इस वीकेंड ओटीटी पर ये फिल्में और सीरीज ओटीटी पर दस्तक दे रही हैं, जो आपका भरपूर मनोरंजन करने वाली हैं। तो चलिए देखते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज शामिल हैं।

Image

ott release this weekend

OTT Release This Weekend 11 April To 13 April: ओटीटी पर इस वीकेंड एक के बाद एक फिल्में और सीरीज गदर काटने आ रही हैं। इन फिल्मों और सीरीज का ओटीटी पर काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। इस वीकेंड आप इन फिल्मों और सीरीज को देख सुहाना बना सकते हैं। तो चलिए, देखते हैं इस वीकेंड क्या-क्या आने वाला है, जिसे आपको एकदम मिस नहीं करना चाहिए।

1. छावा (Chhaava)

रिलीज डेट: 11 अप्रैल 2025

OTT प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

डिटेल: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की ये फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज की लाइफ पर बेस्ड है।

2. प्रवीणकुडु शाप्पु (Pravinkoodu Shappu)

रिलीज डेट: 11 अप्रैल 2025

OTT प्लेटफॉर्म: सोनी लिव (SonyLIV)

डिटेल: सौबिन शाहिर और बासिल जोसेफ की मलयालम ब्लैक कॉमेडी फिल्म। एक टॉडी शॉप में मर्डर की गुत्थी आपको हंसाएगी भी और सोच में डालेगी भी।

3. पैनकिली (Painkili)

रिलीज डेट: 11 अप्रैल 2025

OTT प्लेटफॉर्म: मनोरमा मैक्स (ManoramaMax)

डिटेल: मलयालम रोमांटिक कॉमेडी, जिसमें एक लड़के की साधारण जिंदगी में एक अजीब लड़की की एंट्री से हंगामा मच जाता है।

4. कोर्ट - स्टेट बनाम ए नोबडी (Court – State Vs A Nobody)

रिलीज डेट: 11 अप्रैल 2025

OTT प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

डिटेल: प्रियदर्शी की तेलुगु फिल्म, जो कोर्ट ड्रामा और इमोशंस का शानदार मिक्स लेकर आ रही है।

5. पेरुसु (Perusu)

रिलीज डेट: 11 अप्रैल 2025

OTT प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

डिटेल: वैभव रेड्डी की तमिल-तेलुगु कॉमेडी फिल्म, जो हल्के-फुल्के अंदाज में हंसाने वाली है।

6. किंग्सटन (Kingston)

रिलीज डेट: 13 अप्रैल 2025

OTT प्लेटफॉर्म: जी5 (ZEE5)

डिटेल: जीवी प्रकाश की तमिल-तेलुगु एक्शन-हॉरर फिल्म। समुद्र तट पर जॉम्बी थ्रिलर का रोमांच आपको बांधे रखेगा।

7. छोरी 2 (Chhorii 2)

रिलीज डेट: 11 अप्रैल 2025

ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video)

डिलेट: यह फिल्म 'छोरी' का सीक्वल है, जिसमें नुसरत भरूचा सोहा अली खान और गश्मीर महाजनी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article