वेब सीरीज

54 साल की Neeru Saini ने किया 'गजगिमिनी वॉक', Netflix ने कमेंट में लिखा, 'तुम बड़ी वो हो...'

बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में अदिति राव हैदरी ने गजगामिनी वॉक करके दर्शकों का मन मोह लिया था। अदिति राव हैदरी की वॉक देखने के बाद से लगातार लोग इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर रहे हैं, जिन पर वो गजगामिनी वॉक करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इन सभी वीडियोज में से 54 साल की नीरू सैनी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Image

Gajgamini Walk

बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली हमेशा से ही अपने एक्टर्स से कुछ हटकर निकलवाने के लिए मशहूर रहे हैं। सलमान खान हों या फिर शाहरुख खान; संजय लीला भंसाली ने अपने सभी एक्टर्स से उनके करियर की यादगार परफॉर्मेंसेज निकलवायी हैं। हाल में रिलीज हुई उनकी वेब सीरीज हीरामंडी में भी दर्शकों को सभी कलाकारों की एक्टिंग काफी पसंद आई है। सोनाक्षी सिन्हा हों या फिर शेखर सुमन, दर्शकों ने सभी कलाकारों को बेशुमार प्यार दिया है। कलाकारों से शानदार परफॉर्मेंस निकलवाने के साथ-साथ संजय लीला भंसाली ने अदिति राव हैदरी से कुछ ऐसा करवाया, जिसकी चर्चा विदेशों में भी हो रही है। हम बात कर रहे हैं गजगामिनी वॉक की, जिसे करके अदिति राव हैदरी भारतीय सिनेमा में अमर हो गई हैं।

जब से दर्शकों ने अदिति राव हैदरी की गजगामिनी वॉक देखी है, तब से वो इसे कॉपी करने की कोशिश कर रहे हैं। अब तक सैकड़ों लोगों ने इंस्टाग्राम पर रील्स शेयर करके अदिति राव हैदरी को ट्रिब्यूट दिया है। इन सैकड़ों लोगों में से एक नीरू सैनी भी हैं, जो 54 साल की महिला हैं। नीरू ने इंस्टाग्राम पर गजगामिनी वॉक वीडियो शेयर किया है, जो बीते 2-3 दिन से वायरल हो रहा है। ये वॉक इतना कमाल का है कि नेटफ्लिक्स को भी इस पर रिएक्ट करना पड़ गया है। नेटफ्लिक्स ने नीरू सैनी के वीडियो पर लिखा है, 'इस वीडियो से नजरें नहीं हट रही हैं... नीरू तुम बड़े वो हो...'

नीरू सैनी के वीडियो पर इंटरनेट दो भागों में डिवाइड हो गया है। कई लोगों को नीरू का ये वीडियो पसंद आ रहा है तो कई लोग इस वीडियो पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। जो लोग नीरू से नाराज हैं, उनका कहना है कि नीरू को ऐसा वीडियो शेयर नहींं करना चाहिए क्योंकि उनकी उम्र बहुत ज्यादा है लेकिन ऐसे लोगों को नीरू के फैंस करारा जवाब दे रहे हैं और नीरू को उनके मन की करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वैसे आपको नीरू का ये वीडियो कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article