वेब सीरीज

Mirzapur Release Date: बड़े पर्दे पर भौकाल काटने आ रही हैं पंकज त्रिपाठी की फिल्म, मेकर्स ने तय किया ये दिन

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 5, 2026, 01:09 PM IST

Mirzapur: The Movie Release Date: अली फजल (Ali Fazal) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की फिल्म मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur: The Movie) की रिलीज डेट का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। अब फैंस का ये इंतजार खत्म हो गया है। फिल्म मिर्जापुर: द मूवी इस दिन बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Image

Image Source: Mirzapur Movie

Mirzapur: The Movie Release Date: बॉलीवुड एक्टर अली फजल (Ali Fazal) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) इन दिनों अपनी लीड रोल वाली फिल्म मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur: The Movie) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म मिर्जापुर: द मूवी को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सामने आई जिसे देखने के बाद फैंस काफी खुश हो गए थे। इसके बाद से लोगों को फिल्म मिर्जापुर: द मूवी की रिलीज डेट का इंतजार था। अब मेकर्स ने फैंस का ये इंतजार खत्म कर दिया है। फिल्म मिर्जापुर: द मूवी की रिलीज डेट सामने आ गई है। तो चलिए जानते हैं फिल्म मिर्जापुर: द मूवी कब बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

इस दिन रिलीज होगी 'मिर्जापुर: द मूवी'

अली फजल और पंकज त्रिपाठी की फिल्म मिर्जापुर: द मूवी एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म मिर्जापुर: द मूवी की रिलीज डेट है, जिसका काफी दिनों से इंतजार किया जा रहा है था। मेकर्स ने अब फिल्म फिल्म मिर्जापुर: द मूवी की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। एक्सल एंटरटेनमेंट ने अपने एक्स हैंडल से फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ मेकर्स ये बताया कि 'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्ट का कैप्शन भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। कैप्शन में लिखा था कि 'अब देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर। देखिए 'मिर्जापुर: द मूवी', 4 सितंबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में।'

ओटीटी पर सीरीज में काटा था गदर

फिल्म मिर्जापुर: द मूवी प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'मिर्जापुर' पर बेस्ड है। सीरीज मिर्जापुर के अब तक 3 सीजन आ चुके हैं। तीनों सीजन को लोगों का खूब प्यार मिला है। अब देखना होगा फिल्म मिर्जापुर: द मूवी बड़े पर्दे पर क्या कमाल दिखा पाती है। फिल्म मिर्जापुर: द मूवी को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article