वेब सीरीज

Mass Jathara OTT Release: जानिए कब और कहां देख पाएंगे रवि तेजा की एक्शन फिल्म, ऑनलाइन डेट हुई आउट

Mass Jathara OTT Release: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रवि तेजा की फिल्म 'मास जथारा' को निर्माताओं ने अब ऑनलाइन रिलीज करने का निर्णय ले लिया है। आइए जानते हैं रवि तेजा की यह एक्शन मूवी कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम होने जा रही है।

Image

Pic Credit: Instagram

Mass Jathara OTT Release: साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रवि तेजा (Ravi Teja) की फिल्म 'मास जथारा' (Mass Jathara) को निर्माताओं ने 31 अक्टूबर के दिन रिलीज किया था। साउथ से लेकर बॉलीवुड की फिल्मों के रिलीज होने के बाद दर्शकों को अब फिल्मों के ऑनलाइन रिलीज होने का इंतजार रहता है। बीते कई दिनों रवि तेजा के फैन्स भी उनकी फिल्म 'मास जथारा' की ऑनलाइन रिलीज के लिए बेताब थे। निर्माताओं ने इसी बेताब को देखते हुए अब रवि तेजा की एक्शन मूवी की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डेट जारी कर दी है। तो चलिए जानते हैं मेकर्स कब और कहां फिल्म 'मास जथारा' को ऑनलाइन स्ट्रीम कराएंगे।

नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन रिलीज होगी 'मास जथारा'

नेटफ्लिक्स ने घोषणा करते हुए बताया है कि 'मास जथारा' 28 नवंबर से उनके प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। यह फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में स्ट्रीम होगी। सिनेमाघरों में रिलीज से पहले निर्देशक भानु भोगवरपु ने एक्स अकाउंट पर एक नोट लिखा, जिसमें उन्होंने फिल्म के लीड एक्टर रवि तेजा की तारीफ की थी। ऑडियंस को यह मूवी पसंद आई थी। अच्छे रिव्यू मिलने के बाद भी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने में असफल रही थी।

रवि तेजा के साथ फिल्म 'मास जथारा' में मेकर्स ने श्रीलीला को कास्ट किया था। इस मूवी में इन दोनों की जोड़ी ऑनस्क्रीन लोगों की इम्प्रेस करने में सफल रही। फिल्म नवीन चंद्र, राजेंद्र प्रसाद, नरेश, प्रवीण, समुथिरकानी और मुरली शर्मा जैसे कई कलाकार अहम रोल में दिखाई दिए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को बनाने में मेकर्स ने 90 करोड़ रुपये खर्च किए थे। वहीं दूसरी ओर फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 21 करोड़ रुपये रहा था। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में आप अपनी राय हमें कमेंट्स के माध्यम से भी दे सकते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article